scriptasian games 2023 india neha thakur won silver medal at sailing event know details | Asian Games 2023: नेहा ठाकुर ने जीता सिल्‍वर, जानें अब कितनी हुई भारत के पदकों की संख्‍या | Patrika News

Asian Games 2023: नेहा ठाकुर ने जीता सिल्‍वर, जानें अब कितनी हुई भारत के पदकों की संख्‍या

locationनई दिल्लीPublished: Sep 26, 2023 12:35:44 pm

Submitted by:

lokesh verma

Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारतीय टीम के अभियान के तीसरे दिन आज भारत के खाते में एक और मेडल जुड़ गया है। आज भारत की नेहा ठाकुर ने महिला डिंगी नौकायन (सेलिंग) में रजत पदक जीता है।

asian-games-2023-india-neha-thakur-won-silver-medal-at-sailing-event-know-details.jpg
Asian Games 2023: नेहा ठाकुर ने जीता सिल्‍वर, जानें अब कितनी हुई भारत के पदकों की संख्‍या।
Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारतीय टीम के अभियान का आज तीसरा दिन है। भारत ने पहले दो दिन 2 गोल्‍ड के साथ कुल 11 मेडल अपने नाम किए थे। वहीं, आज तीसरे दिन भारत के खाते में एक और मेडल जुड़ गया है। आज भारत की नेहा ठाकुर ने महिला डिंगी नौकायन (सेलिंग) में रजत पदक जीता है। इसके साथ ही भारत के नाम अब दो गोल्‍ड समेत कुल 12 मेडल हो गए हैं। भारत के खाते में पहले दिन 5 तो दूसरे दिन 6 पदक आए थे। आज तीसरे दिन नेहा ठाकुर भारत का खाता खोला है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.