scriptasian games 2023 indian hockey team beats bangladesh by 12-0 india medals tally in asian games | एशियन गेम्स 2023 में भारत ने बांग्‍लादेश को 12-0 से पीटकर अंतिम 4 में बनाई जगह | Patrika News

एशियन गेम्स 2023 में भारत ने बांग्‍लादेश को 12-0 से पीटकर अंतिम 4 में बनाई जगह

locationनई दिल्लीPublished: Oct 02, 2023 04:11:22 pm

Submitted by:

lokesh verma

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। एशियन गेम्‍स के 9वें दिन भारत ने बांग्‍लादेश को 12-0 से पीटकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्‍की कर ली है। वहीं, अब भारत के पास 56 पदक हो गए हैं। इसके साथ ही 100 पदकों के लक्ष्‍य की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया है।

asian-games-2023-indian-hockey-team.jpg
एशियन गेम्स 2023 में भारत ने बांग्‍लादेश को 12-0 से पीटकर अंतिम 4 में बनाई जगह।
एशियन गेम्स 2023 में भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। एशियन गेम्‍स के 9वें दिन भारत ने बांग्‍लादेश को 12-0 से पीटकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्‍की कर ली है। इस मुकाबले में हरमनप्रीत और मंदीप सिंह ने गोलों की हैट्रिक लगाई है। वहीं, भारत ने आज 5 मेडल अपने नाम किए हैं। जिसके साथ एशियाई खेल 2023 की पदक तालिका में भारत के कुल पदकों की संख्‍या 56 पहुंच गई है। अभी भी छह दिन शेष हैं। इन छह दिन में भारत 100 पदकों के लक्ष्‍य को आसानी से हासिल कर सकता है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.