Asian Games 2023 के दूसरे दिन भारत ने लगाई पदकों की झड़ी, देखें पदक तालिका का ताजा हाल
नई दिल्लीPublished: Sep 25, 2023 11:52:38 am
Asian Games 2023 Day 2: चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2023 का आज दूसरा दिन 25 सितंबर बेहद खास है। भारत ने आज एक गोल्ड के साथ पांच पदक जीते हैं। इससे पहले रविवार को भी भारत ने 5 पदक अपने नाम किए थे। इस तरह भारत के पास अब कुल 10 पदक हो गए हैं।


Asian Games 2023 पदक तालिका का ताजा हाल।
Asian Games 2023 Day 2: चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2023 का दूसरा दिन आज 25 सितंबर को बेहद खास है। भारत ने आज एक गोल्ड के साथ पांच पदक जीते हैं। इससे पहले रविवार को भी भारत ने 5 पदक अपने नाम किए थे। इस तरह भारत पदकों के मामले में अब दहाई के अंकों में पहुंच गया है। भारत के पास अब कुल 10 पदक हो गए हैं। भारत को आज पहला मेडल रोइंग में मिला और दूसरा एयर राइफल टीम ने दिलाया। रोइंग टीम ने एक और मेडल जीता और इस तरह 10 मीटर एयर राइफल में एक कांस्य और मिला। रोइंग टीम ने दो ब्रॉन्ज और एयर राइफल टीम ने एक गोल्ड और एक ब्रांज तो शूटिंग में एक कांस्य जीता। आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम से भी गोल्ड की पूरी उम्मीद है। वहीं, अन्य इवेंट्स में भी भारत स्वर्ण पदक जीत सकता है।