scriptआस्ट्रेलिया हॉकी लीग के लिए भारत की महिला- ए टीम घोषित | australia hockey league indian women team announce | Patrika News

आस्ट्रेलिया हॉकी लीग के लिए भारत की महिला- ए टीम घोषित

locationनई दिल्लीPublished: Sep 19, 2017 04:12:41 pm

Submitted by:

Kuldeep

हॉकी इंडिया (एचआई) ने आस्ट्रेलिया हॉकी लीग-2017 के लिए मंगलवार को भारत की महिला इंडिया-ए की घोषणा की है।

sfrtg
नई दिल्ली । हॉकी इंडिया (एचआई) ने आस्ट्रेलिया हॉकी लीग-2017 के लिए मंगलवार को भारत की महिला इंडिया-ए की घोषणा की है। फारवर्ड प्रीति दुबे को इस टीम की कमान सौंपी गई है। इस टूर्नामेंट का आयोजन 28 सितम्बर से होगा। उदिता उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगी।
भारत की इंडिया-ए टीम पहली बार आस्ट्रेलिया महिला हॉकी लीग में हिस्सा ले रहा है। इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें शामिल हैं, जिन्हें दो पूल में विभाजित किया गया है।

इस टूर्नामेंट में एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने वाली 10 टीमें- क्वींसलैंड, विक्टोरिया, नॉर्थन टेरिटरी, दक्षिण आस्ट्रेलिया, पश्चिम आस्ट्रेलिया, न्यू साउथ वेल्स, तस्मानिया, आस्ट्रेलिया कैपिटल टेरीटरी, न्यूजीलैंड डेवलेपमेंट और इंडिया-ए हैं।
इंडिया-ए टीम को पूल-बी में विक्टोरिया, न्यू साउथ वेल्स, दक्षिण आस्ट्रेलिया और तस्मानिया के साथ शामिल किया गया है। वह अपना पहला मैच 29 सितम्बर को विक्टोरिया के खिलाफ खेलेगी।

gut
महिला हॉकी टीम ने अभी हाल में किया था ये कमाल –
आपको बता दें कि बेल्जियम पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना पहला मंगलवार को खेला था। इस मैच में वह बेल्जियम की जूनियर पुरुष टीम के खिलाफ खेली भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम की पुरुषों की जूनियर टीम से 2-2 से ड्रॉ खेला।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने कड़े मुकाबले में बेल्जियम की जूनियर पुरुष टीम के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला। कप्तान रानी के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने सकारात्मक शुरुआत करते हुए 40वें सेकंड में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन गोल करने में नाकाम रही थी । इसके दो मिनट बाद ही बेल्जियम टीम के गोलकीपर ने भारत के दूसरे गोल को विफल कर दिया था । इस तरह भारतीय महिला टीम अब मुकाबला जीतने के लिए कूच करेगी ।
भारतीय-ए टीम :-
गोलकीपर : दिव्या थेपे, बिचु देवी खारिबम ,डिफेंडर : नीलू दादिया, अश्मिता बार्ला, प्रियंका, सुमन देवी थोउडम, सलीमा तेते,मिडफील्डर : उदिता (उप-कप्तान), इशिका चौधरी, महिमा चौधरी, गगनदीप कौर, निलांजिनी राय, मरियाना कुजुर,फारवर्ड : प्रिती दूबे (कप्तान), संगीता कुमारी, ज्योति, नवप्रीत कौर, मुमताज खान

ट्रेंडिंग वीडियो