scriptकृषि विज्ञान केन्द्र बडग़ांव में स्वचलित वेधशाला स्थापित | Automatic observatory set up in Krishi Vigyan Kendra Badgaon | Patrika News
बालाघाट

कृषि विज्ञान केन्द्र बडग़ांव में स्वचलित वेधशाला स्थापित

अब मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

बालाघाटJul 29, 2021 / 09:20 pm

Bhaneshwar sakure

कृषि विज्ञान केन्द्र बडग़ांव में स्वचलित वेधशाला स्थापित

कृषि विज्ञान केन्द्र बडग़ांव में स्वचलित वेधशाला स्थापित

बालाघाट. जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के अंतर्गत राणा हनुमान सिंह कृषि विज्ञान केन्द्र बालाघाट में कुलपति प्रो पीके बिसेन के मार्गदर्शन व संचालक विस्तार सेवाएं डॉ डीपी शर्मा के निर्देशन में स्वचालित मौसम केन्द्र औपचारिक रूप से प्रारंभ हो चुका हैं।
कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. आरएल राऊत ने बताया कि स्व चलित कृषि मौसम वेधशाला में वायु का तापमान, दिन का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान, वायु की आद्रता, वर्षा की जानकारी, हवा की गति व दिशा, सौरकाल (सूर्य के दिखने की अवधि), मृदा का अलग-अलग गहराई में तापमान की जानकारी के लिए सेंसर लगाए गए हैं। अब कृषि विज्ञान केन्द्र पर स्थापित इस वेधशाला द्वारा प्राप्त आंकडों को संगृहित किया जाएगा। इनका परीक्षण व विश्लेषण कर खेती से संबंधित जानकारी कृषकों को पहुंचाई जाएगी। जिससे कृषक जलवायु परिवर्तन से होने वाले प्रभावों से अपनी फसल को होने वाली हानियों को कम कर सकेंगें। समय-समय पर मौसम संबंधित जानकारी मिलने से कृषक मौसम के अनुरूप खेती कर सकेंगें।
मौसम वैज्ञानिक धर्मेन्द्र आगासे द्वारा कृषकों को मौसम संबंधित जानकारी के साथ-साथ फसल की बोवाई, कटाई, मिसाई से लेकर अन्य प्रबंधन करने के लिए सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना अंतर्गत कृषि मौसम सलाह बुलेटिन जारी की जाती हैं। इस बुलेटिन को कृषि विभाग के पोर्टल पर भी अपलोड किया जाता हैं। साथ ही साथ जिले में किसानों के विभिन्न वाट्सअप ग्रूप से जानकारी साझा की जाती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो