scriptदिग्गज खेल प्रशासक और बीएफआई के कार्यकारी निदेशक आरके सचेती का निधन | BFI executive director rk sacheti dies of covid 19 | Patrika News

दिग्गज खेल प्रशासक और बीएफआई के कार्यकारी निदेशक आरके सचेती का निधन

locationनई दिल्लीPublished: May 04, 2021 04:44:01 pm

राजस्थान के अलवर से तालुक रखने वाले दिग्गज खेल प्रशासक और बीएफआई के कार्यकारी निदेशक आरके सचेती का दिल का दौरा पडऩे से मंगलवार सुबह निधन हो गया।
 
 

rk_sacheti.jpg

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक खेल प्रशासन के दिग्गज और बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के कार्यकारी निदेशक राज कुमार सचेती (raj kumar sacheti) का मंगलवार सुबह निधन हो गया। कार्डिएक अरेस्ट का सामना करने से पहले उन्हें कोविड-19 (Covid-19) के कारण एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सचेती राजस्थान के अलवर के रहने वाले थे और 55 वर्ष के थे।
यह भी देखें :IPL 2021 Points Table: RR को 10 विकेट से हराकर नंबर-1 पर पहुंची कोहली की टीम RCB

पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट सचेती ने भारतीय मुक्केबाजी को नई ऊंचाई तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई। सचेती को भारत के खेल प्रबंधन के सबसे काबिल लोगों और देश के सबसे बेहतरीन खेल प्रशासकों में से एक माना जाता था। वह पिछले कुछ दशकों से भारत के सभी प्रमुख खेलों से जुड़ी उपलब्धियों के वास्तुकार थे। वह हमेशा भारतीय खेल में वृद्धि में योगदान देते रहे और वह भी सुर्खियों से दूर रहते हुए। सचेती 2021 टोक्यो ओलंपिक के लिए अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) बॉक्सिंग टास्क फोर्स के सदस्य भी थे।

यह भी देखें :IPL 2021 Purple cap: पर्पल कैप पर हर्षल पटेल का कब्जा, जानिए टॉप 5 में कौन-कौन हुए शामिल

बीएफआई के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, ‘मेरी नजर में सचेती देश के सबसे भावुक खेल प्रशासकों में से एक थे। आरके सचेती बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का जीवन और आत्मा थे। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय मुक्केबाजी ने जिन ऊंचाइयों को छुआ है उनमें काफी हद तक उनका योगदान था। हम उन्हें बहुत याद करेंगे। मुक्केबाजी उन्हें याद करेगी। भारतीय खेल जगत को आपकी याद आएगी। आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे मित्र। हमें आप पर हमेशा गर्व रहेगा।’

एक अनुभवी खेल प्रशासक के अलावा सचेती भारतीय ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव, मेघालय राष्ट्रीय खेल जीटीसीसी के अध्यक्ष और खिलाडिय़ों और कोचों के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले इंसान थे।

ट्रेंडिंग वीडियो