script

अक्टूबर में बॉक्सर मनोज कुमार करेंगे शादी, मथाना गांव में रचाएंगे विवाह

locationनई दिल्लीPublished: Sep 11, 2018 05:34:16 pm

Submitted by:

Siddharth Rai

कुरुक्षेत्र-यमुनानगर हाईवे पर मथाना नामक गांव में हिंदू रीति रिवाज से 16 सितंबर को उनकी सगाई होगी इसकी तैयारियां चल रही हैं। 11 अक्टूबर को बारात दुल्हन लेने आएगी और उसी दिन शाम को रिसेप्शन पार्टी होगी। रिसेप्शन पार्टी में कई खेल हस्तियों व राजनीति नेताओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

नई दिल्ली। भारत के स्टार बॉक्सर मनोज कुमार एशियाई खेलों में प्री क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने के बाद भारत वापस आ चुके हैं। एशियाई खेलों के बाद अब वे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कुरुक्षेत्र-यमुनानगर हाईवे पर मथाना नामक गांव में हिंदू रीति रिवाज से 16 सितंबर को उनकी सगाई होगी इसकी तैयारियां चल रही हैं। 11 अक्टूबर को बारात दुल्हन लेने आएगी और उसी दिन शाम को रिसेप्शन पार्टी होगी। रिसेप्शन पार्टी में कई खेल हस्तियों व राजनीति नेताओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

नेहा ग्राक नाम की लड़की से करेंगे शादी
जी हाँ! 2010 में दिल्ली राष्ट्रियमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले मनोज कुमार अपने गांव मथाना में रहने वाली नेहा से शादी रचाने जा रहे हैं। मनोज 30 मार्च को नेहा को देखने आए थे। दोनों परिवारों की सहमति के बाद नेहा और मनोज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। नेहा के पिता भारतीय सेना में करनाल थे अब वे रिटायर हो चुके हैं और अब किसान हैं। वहीं नेहा का भाई विरेंद्र हरियाणा पुलिस में है। बॉक्सर मनोज कुमार से विवाह बंधन में बंधने वाली नेहा ग्राक ने ग्रेजुएशन और जेबीटी की है। नेहा ने बताया कि उन्हें बच्चों को पढ़ाने का शौक है। इस खबर को लेकर मथाना गांव में खुशी का माहौल है। सरपंच ‌किरणबाला व पूर्व सरपंच तेजपाल मथाना का कहना है कि पूरे गांव में इस रिश्ते पर बहुत खुशी व्यक्त की जा रही है।

मनोज ने जीते हैं ये पदक
बता दें गौरतलब है कि 2010 में दिल्ली राष्ट्रियमंडल खेलों में स्वर्ण पदक, 2018 गोल्ड कोस्ट में राष्ट्रियमंडल खेलों में कांस्य पदक, 2007 में एशियन चैंपियनशिप मंगोलिया में कांस्य पदक, 2013 जॉर्डन में हुई एशियन चैँपियनशिप मेंकांस्य पदक, साउथ एशियाई खेलों 2016 में स्वर्ण पदक जीत चुके मुक्केबाज मनोज कुमार का पैतृक गांव कैथल के राजौंद में है।

 

ट्रेंडिंग वीडियो