scriptदो भारतीय मुक्केबाज विकास और पूजा ने कटाया टोक्यो ओलंपिक टिकट, सचिन को मिली हार | Boxer Pooja Rani and Vikas Krishan booked Olympic berth | Patrika News

दो भारतीय मुक्केबाज विकास और पूजा ने कटाया टोक्यो ओलंपिक टिकट, सचिन को मिली हार

locationनई दिल्लीPublished: Mar 08, 2020 08:04:00 pm

Submitted by:

Mazkoor

इसी के साथ Vikas Krishan और Pooja Rani ने अंतिम चार में पहुंच कर अपना कांस्य पदक भी सुरक्षित करा लिया है।

Pooja Rani

Pooja Rani

अम्मान : भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण (Vikas Krishan) और पूजा रानी (Pooja Rani) ने रविवार को यहां जारी एशिया/ओसनिया ओलम्पिक क्वालिफायर के अपने-अपने भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज कर टोक्यो ओलंपिक 2020 का टिकट कटा लिया। इसी के साथ इन दोनों बॉक्सरों अंतिम चार में पहुंच कर अपना कांस्य पदक भी सुरक्षित करा लिया है।

पूजा ने थाई मुक्केबाज को एकतरफा अंदाज में हराया

मौजूदा एशियाई चैंपियन पूजा रानी ने महिलाओं की 75 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में थाईलैंड की पोम्नीपा क्यूटी को एकतरफा अंदाज में 5-0 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाया। ओलंपिक कोटा हासिल करने पर खुशी जताते हुए पूजा ने कहा कि वह क्यूटी के खिलाफ पहले कभी नहीं लड़ी थी, इसलिए मन में थोड़ा डर था। लेकिन सबने कहा कि जाओ और अपना मुकाबला लड़ो। हम मदद करेंगे। इसके बाद उन्होंने अपने मुकाबले पर ध्यान दिया और एकतरफा जीत हासिल की। पूजा ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी है। इसलिए वह अपनी जीत सभी महिलाओं को समर्पित करती हैं और उन्हें इसकी बधाई देती हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने कोचों का भी शुक्रिया अदा किया।

विकास ने जापान के सेवोनरेट्स को दी मात

पुरुषों के 69 किलोग्राम भार वर्ग में विकास कृष्ण ने अपने जापानी प्रतिद्वंद्वी सेवोनरेटस ओजाका को एकतरफा अंदाज में 5-0 से मात दी। इसी के साथ विकास ने तीसरी बार ओलंपिक कोटा हासिल किया। इसी के साथ टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा पाने वाले पहले भारतीय पुरुष मुक्केबाज भी बन गए हैं। विकास ने इस मुकाबले को डिफेंसिव अंदाज में खेला। उनका यह तरीका काम कर गया। वह काफी आक्रामक हो रहे ओजाका के खिलाफ अंक बटोरने में सफल रहे।

सचिन को मिली हार, पर ओलंपिक जाने का अब भी मौका

भारत के सचिन कुमार को 81 किलोग्राम भारवर्ग में निराशा हाथ लगी। उन्हें चीन के देक्सियान चेंग ने 3-2 से मात दी। हालांकि सचिन के पास अब भी ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने का मौका है। वह बॉक्स ऑफ के जरिये ओलंपिक खेलने का सपना पूरा कर सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो