scriptतस्वीरों में देखें भारत आए कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का खेल प्रेम | Patrika News
अन्य खेल

तस्वीरों में देखें भारत आए कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का खेल प्रेम

5 Photos
6 years ago
1/5

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। इस दौरे पर उनके साथ उनका पूरा परिवार भी आया हुआ है। शुक्रवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ ट्रूडो ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की। इन राजनैतिक मुलाकातों के साथ ही ट्रूडो का खेल प्रेम भी इस दौरे पर खूब सुर्खियों में रहा है। हाल ही में ट्रूडो सपरिवार क्रिकेट खेलते नजर आए थे। अब वे हॉकी के मैदान में भी देखे गए। देखें ट्रूडो की इस दौरे पर खेल से जुड़ी हुई चंद तस्वीरें...

2/5

शनिवार की सुबह कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो हॉकी के मैदान में उतरे। इस दौरान उन्होंने साथ में खेल रहे खिलाड़ियों से बातचीत भी की। हमेशा की तरह उनकी पत्नी भी इस इवेंट में उनके साथ थी।

3/5

हॉकी के इस मुकाबले को कनाडा हाई कमीशन ने दिल्ली में आयोजित किया था। इसमें ज्यादातर अधिकारीगण खेल रहे थें।

4/5

दिल्ली में आयोजित इस हॉकी इवेंट में भारतीय आईस हॉकी टीम की खिलाड़ियों ने भी शिरकत किया था। मैच के बाद जस्टिन ने इन खिलाड़ियों का हौसलाआफजाई भी किया।

5/5

इससे पहले जस्टिन ट्रूडो क्रिकेट के मैदान पर देखें गए थे। जहां उनके साथ भारतीय पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ-साथ कपिल देव भी मौजूद थे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.