scriptहरियाणा में पहलवानों के बीच हुई झड़प में एक की मौत, कई गंभीर घायल | clash between wrestlers in chhatrasal stadium one killed, many injured | Patrika News

हरियाणा में पहलवानों के बीच हुई झड़प में एक की मौत, कई गंभीर घायल

locationनई दिल्लीPublished: May 05, 2021 04:46:17 pm

उत्तर दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित छत्रसाल स्टेडियम में कुछ पहलवानों के बीच खूनी जंग हुई। इस जंग में एक पहलवान दुनिया छोड़ गया तो कई गंभीर रूप से घायल हैं।

stedum.jpg

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित छत्रसाल स्टेडियम में कुछ पहलवानों के बीच झड़प होने की खबरे हैं। इस झड़प में कई लोगों के घायल होने के साथ एक पहलवान की मौत की बात सामने आ रही है। जबकि कुश्ती के नेशनल प्लेयर और ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार का कहना है कि झगड़े में शामिल लोग पहलवान नहीं थे। यह घटना देर रात हुई थी। हमने इस बारे में पुलिस अधिकारियों को सूचित कर दिया है कि कुछ अज्ञात लोग हमारे स्टेडियम परिसर में घुस आए और झगड़ा किया। इस घटना से हमारे स्टेडियम का कोई संबंध नहीं है।

 

https://twitter.com/ANI/status/1389861172812255234?ref_src=twsrc%5Etfw

सुशील को देश के सबसे सफल एथलीटों में से एक के रूप में देखा जाता है क्योंकि उन्होंने 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था और चार साल पहले उन्होंने बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी देखें :IPL 2021 Points Table: RR को 10 विकेट से हराकर नंबर-1 पर पहुंची कोहली की टीम RCB

सागर नाम के पहलवान की निधन की खबर
रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार देर रात छत्रसाल स्टेडियम में कुछ पहलवानों के बीच झड़प हो गई। इस घटना में कुछ पहलवान घायल हो गए थे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक पहलवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक पहलवान का नाम सागर बताया जा रहा है। वह हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला था। दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्टेडियम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद और लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी देखें :IPL 2021 Purple cap: पर्पल कैप पर हर्षल पटेल का कब्जा, जानिए टॉप 5 में कौन-कौन हुए शामिल

शक के दायरे में पहलवान सुशील
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में प्रख्यात पहलवान सुशील कुमार का नाम भी आ रहा है। वो शक के दायरे में हैं। लेकिन जांच के बाद ही सारी बातें साफ हो पाएंगी। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर में सुशील कुमार का नाम भी बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से एक कार बरामद की है, जिसमें से एक डबल बैरेल गन भी मिली है। पुलिस कार और गन के मालिक की पहचान करने में लगी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो