scriptराष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने जीते 10 स्वर्ण पदक | commonwealth wrestling championship India won 10 gold medals | Patrika News

राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने जीते 10 स्वर्ण पदक

Published: Dec 16, 2017 01:23:22 pm

Submitted by:

Kuldeep

इस कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन ही भारत ने 10 स्वर्ण और कई रजत पदक जीते।

commonwealth wrestling championship India won 10 gold medals
नई दिल्ली। इन दिनों भारतीय कुश्ती खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे है। इस कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन ही भारत ने 10 स्वर्ण और कई रजत पदक जीते। चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीयों ने ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती टीम के दांव पर लगे सभी 10 वजन श्रेणियों के स्वर्ण पदक जीत लिए।
10 स्वर्ण और कई रजत पदक जीते
स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष टीम में हरियाणा के राजेंद्र कुमार ने 55 किलोग्राम वर्ग में, मनीष ने 60 किलोग्राम वर्ग, जबकि नवीन ने 130 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीता।इसके अलावा प्रभापल सिंह ने 87 किलोग्राम में रजत, जबकि सोनू 130 किलोग्राम में रजत जीता। महिला कुश्ती प्रतियोगिता में सभी 10 वर्गो में आयोजित की जाएगीं। इन सभी में भारतीय महिला पहलवान सोना जीत सकती हैं।
सुशील कुमार सहित 60 सदस्यीय भारतीय कुश्ती
राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए शुक्रवार को सुशील कुमार सहित 60 सदस्यीय भारतीय कुश्ती टीम दक्षिण अफ्रीका पहुंच गई थी। सुशील सहित फ्री स्टाईल वर्ग में भारतीय पुरुष टीम 17 दिसंबर को मैट पर उतरेंगे। राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में चार बार के स्वर्ण विजेता सुशील तीन साल के बाद पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेंगे।
तीन साल बाद वापसी
तीन साल बाद मुकाबले में उतरे सुशील ने पिछले महीने इंदौर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि इसके लिए उन्हें महनत नहीं करनी पड़ी थी। उनके तीन प्रतिद्वंद्वियों ने उन्हें वॉकओवर दे दिया था। सुशील ने प्रतियोगिता की केवल शुरुआती दो बाउट लड़ी थी, जिसमें मैट पर उन्होंने केवल दो मिनट और 33 सेकेंड गुजारे थे। अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की तैयारी में जुटे 34 वर्षीय पहलवान राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप के बाद प्रो रेसलिंग लीग में भी भाग लेंगे। यहां सुशील के साथ साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया जैसे दिग्गज भी भाग लेंगे। जबकि विदेशी खिलाड़ियों में ओलिम्पिक और विश्व चैम्पियन अमेरिका की हेलेन मारुलिस पर भी सबकी निगाहें होंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो