scriptस्कूल ग्राउंड को नरेगा की संजीवनी, पढ़े सिर्फ आपके काम की खबर.. | govt. school now be cleaned by narega in sikar | Patrika News

स्कूल ग्राउंड को नरेगा की संजीवनी, पढ़े सिर्फ आपके काम की खबर..

locationसीकरPublished: Jun 11, 2017 07:46:00 am

Submitted by:

dinesh rathore

नरेगा के तहत अब सरकारी स्कूलों के खेल मैदानों को खेलने लायक तैयार किया जाएगा। नरेगा में जिले के 133 स्कूल खेल मैदान तैयार होंगे।

सरकारी स्कूलों के खेल मैदानों से अतिक्रमण हटाने में नाकामयाब साबित हो रहे संस्था प्रधानों को अब नरेगा के तहत संबल मिलेगा। जिले के 133 स्कूलों के खेल मैदान नरेगा के तहत खेलने लायक तैयार किए जाएंगे। इससे पहले इन खेल मैदानों को स्थानीय प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा। जिले के सरकारी विद्यालयों के खेल मैदानों की दुर्दशा हो रही है। कहीं उबड़़-खाबड़ हैं तो कहीं गहरे गड्ढ़े हो रहे हैं। सरकारी निर्देश के बाद अब इनको मनरेगा के तहत सुधरवाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने प्रस्ताव बनाकर भेजा था, उनमें से अब 133 की मंजूरी मिल चुकी है। जहां मंजूरी मिल चुकी है वहां के खेल मैदानों को अब नरेगा के तहत समतल करवाया जाएगा। उनको खेलने लायक बनवाया जाएगा। 
नवाचार से कई फायदे

समतलीकरण के बहाने अनेक जगह से खेल मैदानों से अतिक्रमण हट जाएंगे। इसके अलावा अभी अनेक जगह केवल टांके, नाड़ी व तालाब निर्माण के कार्य ज्यादा हो रहे हैं, अब खेल मैदान पर भी नरेगा के रुपयों का सदुपयोग हो सकेगा।

जल्द शुरू…

जिले के सरकारी खेल मैदानों को नरेगा के तहत सुधारा जाएगा। यह कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा। -पवन शर्मा, एडीईओ, सीकर
Read:

दो महिलाओं ने किया कुछ ऐसा, जिससें व्यापारी उतर आए सड़कों पर, महिलाओं की करतूत जानकर आपको भी आएगी शर्म
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो