script2020 टोक्यो ओलम्पिक के लिए योग्यता हासिल करने वाले चौथे पहलवान बने दीपक | Deepak Punia achieved the ability to play in Tokyo Olympics 2020 | Patrika News

2020 टोक्यो ओलम्पिक के लिए योग्यता हासिल करने वाले चौथे पहलवान बने दीपक

Published: Sep 21, 2019 03:45:09 pm

Submitted by:

Manoj Sharma Sports

सेमीफाइनल में पुनिया का सामना स्विट्जरलैंड के स्टेफन रिचमूथ से होगा

deepak_punia_wrestler.jpg

नूर सुल्तान (कजाकिस्तान)। भारत के दीपक पुनिया ने शनिवार को वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों का टिकट हासिल कर लिया है।

पुनिया ने 86 किलोग्राम भारवर्ग के एक बेहद करीबी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोलंबिया के कार्लोस मेंडेज को 7-6 से पराजित किया। इस जीत के साथ ही उन्होंने ओलम्पिक खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।

टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालिफाई करने वाले चौथे पहलवान-

पुनिया टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाले चौथे भारतीय पहलवान बन गए हैं। इससे पहले, विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और रवि दहिया अपने-अपने भारवर्ग में ओलम्पिक कोटा हासिल कर चुके हैं।

पुनिया और मेंडेज के बीच मुकाबल बहुत कड़ा रहा और भारतीय खिलाड़ी ने आखिरी मिनट में टेकडाउन के जरिए अंक हासिल करते हुए जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में पुनिया का सामना स्विट्जरलैंड के स्टेफन रिचमूथ से होगा।

इससे पहले, प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए तजाकिस्तान के बखोदुर कोदीरोव को 6-0 से पराजित किया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो