scriptफुटबॉल : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, चोटिल संदेश झिंगन बाहर | Football Indian team announced against Bangladesh sandesh out | Patrika News
अन्य खेल

फुटबॉल : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, चोटिल संदेश झिंगन बाहर

बताया जाता है कि इस स्टार खिलाड़ी की चोट काफी गंभीर है और मैदान में वापसी करने में उन्हें तकरीबन छह महीने लग जाएंगे।

Oct 12, 2019 / 06:55 pm

Mazkoor

sandesh jhingan

गुवाहाटी : बांग्लादेश के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालिफायर मुकाबले के लिए शनिवार को भारतीय फुटबॉल टीम का ऐलान हो गया। भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टीमाक ने बांग्लादेश के साथ 15 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले के लिए अपनी 23 सदस्यीय टीम में भारत के स्टार डिफेंडर संदेश झिंगन को जगह नहीं दी है। वह चोटिल बताए जाते हैं। भारत को यह मैच कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाएगा।

छह महीने तक रहेंगे बाहर

संदेश झिंगन नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी के साथ खेले गए एक दोस्ताना मुकाबले में चोटिल हो गए थे। बताया जाता है कि उन्हें इस चोट से उबरने में करीब-करीब छह महीने लग जाएंगे। इसके अलावा कैम्प में ट्रेनिंग कर रहे 29 सदस्यीय दल में से अनवर अली जूनियर, हालीचरण नारजारे, फारुख चौधरी और नीशू कुमार को टीम से बाहर कर दिया गया है। भारतीय टीम रविवार को कोलकाता पहुंचेगी।

भारतीय टीम :

गोलकीपर : गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह और कमलजीत सिंह।

डिफेंडर : प्रीतम कोटाल, राहुल भेके, आदिल खान, नरेंदर, सार्थक गोलुई, अनस इदाथोडिका, मंडार राव देसाई और सुभाशीष बोस।

मिडफील्डर : उदांता सिंह, निखिल पुजारी, विनीत राय, अनिरुद्ध थापा, अब्दुल सहल, रेनियर फर्नाडिस, ब्रेंडन फर्नाडिस, लालियानजुआला चांग्ते और आशिक कुरुनियन।

फारवर्ड : सुनील छेत्री, बलवंत सिंह और मानवीर सिंह।

Home / Sports / Other Sports / फुटबॉल : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, चोटिल संदेश झिंगन बाहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो