scriptभारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह भी होंगे BJP में शामिल | Former Hockey Player Sandeep Singh Join BJP | Patrika News

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह भी होंगे BJP में शामिल

locationनई दिल्लीPublished: Sep 26, 2019 03:25:11 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

संदीप सिंह फिलाहल हरियाणा पुलिस में डीएसपी रैंक पर तैनात हैं, जिससे उन्हें इस्तीफा देना पड़ सकता है।

sandeep_singh.jpeg

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी और कप्तान रहे संदीप सिंह गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। संदीप सिंह के साथ-साथ अकाली दल के विधायक बलकौर सिंह के भी बीजेपी में शामिल होने की खबरें हैं।

फिल्कर सिंह के नाम से मशहूर से संदीप सिंह

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को शाम के वक्त संदीप सिंह और बलकौर सिंह बीजेपी की सदस्यता लेंगे। इसके अलावा पहलवान योगेश्वर दत्त भी आज बीजेपी जॉइन करेंगे। आपको बता दें कि भारतीय हॉकी टीम के के पूर्व कप्तान संदीप सिंह को फिल्कर सिंह के नाम से भी जाना जाता है और ये नाम उनके फ्लिक की वजह से पड़ा था।

फिलाहल हरियाणा पुलिस में हैं डीएसपी

संदीप सिंह फिलहाल हरियाणा पुलिस में डीएसपी रैंक पर तैनात हैं। अगर वो बीजेपी जॉइन करते हैं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना होगा। संदीप सिंह को उनके शानदार खेल के लिए 2010 में अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था। वह 2004 से 2012 तक भारत की हॉकी टीम का हिस्सा रहे हैं। वह 2009 में भारत की हॉकी टीम के कप्तान बनाए गए थे।

आपको बता दें कि हाल ही में संदीप के जीवन पर एक फिल्म भी बनी थी, जिसका नाम था ‘सूरमां’। इस फिल्म में पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांज उनकी भूमिका निभाई थी।

बता दें कि योगेश्वर दत्त भी आज बीजेपी जॉइन करेंगे। योगेश्वर दत्त ने हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात की, जिसके बाद उनके बीजेपी में आने की अटकलें तेज हो गई हैं। माना तो ये भी जा रहा है कि योगेश्वर को किसी सीट से चुनाव भी लड़वाया जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो