script

एचआईएल नीलामी : रांची ने गुरबाज को 66 लाख में खरीदा

Published: Nov 16, 2016 06:40:00 pm

रांची रेज ने हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की बंद नीलामी में ओलंपियन और
भारतीय टीम के खिलाड़ी गुरबाज को 99 हजार डालर(66 लाख रूपये) की
भारी भरकम कीमत में खरीद लिया।

HIL

HIL

नई दिल्ली। एचआईएल के 2017 सत्र के लिये छह फ्रेंचाइजी दबंग मुंबई, दिल्ली वारियर्स, जेपी पंजाब वारियर्स, कङ्क्षलगा लांसर्स, रांची रेज और उत्तर प्रदेश विजार्ड ने बुधवार को यहां हुई बंद बोली में अपनी टीमों को पूरा करने के लिये खिलाडिय़ों पर कीमत लगाई।

गुरबाज को रांची ने करीब 66 लाख रूपए की सबसे बड़ी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया जबकि 18 वर्षीय हार्दिक ङ्क्षसह नीलामी में खरीदे गए सबसे युवा खिलाड़ी रहे। उन्हें जेपी पंजाब वारियर्स ने करीब 26 लाख रुपए की कीमत पर खरीदा।

विदेशी खिलाडिय़ों में जर्मनी के फारवर्ड क्रिस्टोफर रूर को भी रांची ने ही खरीदा। उन्हें 50 लाख रुपए की कीमत मिली। नीलामी के नियमानुसार सभी टीमों के पर्स में खिलाडिय़ों को खरीदने के लिए सात लाख 25 हजार डालर की रकम निर्धारित की गयी थी। रांची रेज और पंजाब वारियर्स ने कम राशि में अपने अधिकतर दल को बरकरार रखा था इसीलिए उसके पास नीलामी प्रक्रिया में सबसे ज्यादा पर्स था। नीलामी के लिए उपलब्ध खिलाडिय़ों में भारतीय गोलकीपर सुशांत टिर्की और हॉलैंड के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जाप स्टाकमैन, ङ्क्षमक वान डेर वीरडेन और ओलंपिक स्वर्ण विजेता लुकास रोसी शामिल थे।

एचआईएल में अधिकतर टीमों ने अपने 20 सदस्यीय दल को निर्धारित कर लिया था जबकि यूपी विजाड्र्स अपने दल में 15 सदस्य तय करने के बाद नीलामी में उतरे थे। यूपी को बंद बोली से पांच खिलाड़ी खरीदने थे जिसमें उसे तीन घरेलू और दो विदेशी खिलाड़यिों को अपनी टीम में जोडऩा था।

गुरबाज सबसे पहले नीलामी में उतरे और उन्हें 66 लाख रुपए मिले। रांची ने गुरबाज को खरीदा। रांची ने विदेशी खिलाड़यिों में जर्मनी के क्रिस्टोफर को भी 50 लाख रुपए की कीमत पर खरीद लिया। कङ्क्षलगा ने टॉम क्रेग, पंजाब ने राबर्ट वान डेर होस्ट और यूपी ने सेव वान एस को खरीदा।

फ्रेंचाइजी टीमों ने बंद नीलामी में युवा खिलाड़यिों को खरीदने पर ज्यादा जोर दिखाया। 18 वर्षीय डिफेंडर हार्दिक ङ्क्षसह को 26 लाख की कीमत पर पंजाब ने खरीद लिया। यूपी ने शमशेर और अजय यादव को खरीदा जबकि भारत के अंडर 17 एशिया कप विजेता टीम के कप्तान नीलम संजीप जैस को ने खरीदा। एचआईएल के अध्यक्ष और एफआईएच के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा ने नीलामी प्रक्रिया पर कहा भारतीय हॉकी के में आगे बढऩे में एचआईएल का महत्वपूर्ण योगदान है।

लीग सराहनीय है और इसका पूरा श्रेय फ्रेंचाइजी को जाता है जो प्रोफेशनल तरीके से अपना काम कर रही है। बत्रा ने कहा जहां तक बंद नीलामी की बात है इस साल भी खिलाड़यिों को ज्यादा फायदा हुआ है। टीमें खिलाडिय़ों पर उनके आधार मूल्य से ज्यादा कीमत लगा रही हैं। इससे पता लगता है कि हमारे खिलाड़यिों में कितनी प्रतिभा है और लीग में कड़ा मुकाबला होने जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो