scriptसुल्तान अजलान शाह कप हॉकी में जापान को हराकर भारत चाहेगा विजयी आगाज | hockey azlan shah cup india face asian champion japan in first match | Patrika News

सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी में जापान को हराकर भारत चाहेगा विजयी आगाज

locationनई दिल्लीPublished: Mar 22, 2019 09:25:35 pm

Submitted by:

Mazkoor

पांच बार इस कप को जीत चुका है भारत
पिछली बार रहा था पांचवें स्थान पर
मैच से पहले चोटिल होकर गुरजंत हो गए हैं बाहर

hockey azlan shah cup india face asian champion japan in first match

सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी में जापान को हराकर भारत चाहेगा विजयी आगाज

इपोह : मलेशिया में शनिवार से शुरू हो रहे 28वें सुल्तान अजलान शाह टूर्नामेंट के पहले मैच में इपोह में 18वें एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जापान से भारतीय पुरुष हॉकी टीम की भिड़ंत होगी। मैच शुरू होने से पहले ही भारत को बड़ा झटका लगा है। अभ्यास के दौरान चोटिल होकर गुरजंत सिंह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

युवा है भारतीय टीम
भारतीय टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि उनकी टीम युवा है और इन्हें विपिक्षयों को टक्कर देने के लिए अपने खेल को ऊंचा उठाना होगा। लेकिन इन्हें इस बात का भी फायदा मिलेगा कि नए खिलाड़ियों के होने से हमें इस बात का फायदा मिलेगा कि विपक्षी टीमों को इनके खेल के बारे में जानकारी ज्यादा नहीं होगी। टूर्नामेंट में जापान, कोरिया और मेजबान मलेशिया की टीम मजबूत है। वह अपनी पूरे दमखम के साथ इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने आए हैं, जबकि हमारी टीम नए खिलाड़ियों के साथ आई है। वे हमें कड़ी टक्कर देंगे। गुरजंत के चोटिल होने पर मनप्रीत ने कहा कि उनके न रहने से हमें नुकसान तो जरूर हुआ है, लेकिन उनकी जगह लेने वाले खिलाड़ी गुरसाहिबजीत सिंह भी एक दमदार खिलाड़ी हैं।

पिछली बार खराब रहा था प्रदर्शन
पिछले अजलानशाह हॉकी टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। भारत पांचवें स्थान पर रहा था। राउंड रॉबिन स्टेज में भारत को अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया और आयरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि सिर्फ मलेशिया के खिलाफ उसे 5-1 से जीत नसीब हुई थी। हालांकि पांचवें स्थान के लिए हुए मुकाबले में भारत ने जरूर आयरलैंड को 4-1 से हराया था। इस बार जरूर भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर एक बार फिर यह खिताब अपने नाम करना चाहेगी। भारतीय टीम इसे पांच बार जीत चुकी है। 1985, 1991, 1995 और 2009 में भारत ने इस खिताब पर कब्जा जमाया था, जबकि 2010 में उसे दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो