scriptऑस्ट्रेलियाई आग के लिए हॉकी इंडिया की पहल, रेड क्रॉस बुशफायर के लिए दान किए 18 लाख | Hockey India Donates for Bushfire in Australia | Patrika News

ऑस्ट्रेलियाई आग के लिए हॉकी इंडिया की पहल, रेड क्रॉस बुशफायर के लिए दान किए 18 लाख

locationनई दिल्लीPublished: Jan 20, 2020 03:36:02 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

– ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में बीते सितंबर से लगी है आग
– भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों के हस्ताक्षर वाली राष्ट्रीय टीम की जर्सी भी की गई दान

5879e81af8dfcc49b9d1f690583dfaaa.jpg

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ( Hockey India ) ने आस्ट्रेलियाई बुशफायर ( Australia Fire ) से प्रभावित पीड़ितों की मदद के लिए 25,000 अमरीकी डॉलर (करीब 18 लाख रुपए) दान दिया है। हॉकी इंडिया ने साथ ही भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों के हस्ताक्षर वाली राष्ट्रीय टीम की जर्सी भी दान की है जोकि आग से प्रभावित लोगों की मदद के लिए नीलामी के लिए रखी जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया में विनाशकारी आग से आहत

हॉकी इंडिया के प्रमुख मुश्ताक अहमद ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘हॉकी इंडिया और भारत में हॉकी समुदाय ऑस्ट्रेलिया में विनाशकारी आग से आहत है। हॉकी इंडिया और भारतीय हॉकी समुदाय की ओर से हम हॉकी आस्ट्रेलिया को अपना योगदान देना चाहते हैं।’

हॉकी आस्ट्रेलिया ने किया धन्यवाद

हॉकी आस्ट्रेलिया की अध्यक्ष मलानी वूसनेम ने इसके लिए हॉकी इंडिया के प्रमुख मुश्ताक अहमद को धन्यवाद दिया है और उनका आभार जताया है। वूसनेम ने कहा, ‘अपने देश में इस विनाशकारी समय के दौरान अपने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से मिले अद्भुत समर्थन के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहती हूं। हम इसे स्वीकार करते हैं और हॉकी इंडिया को उनके विचारों तथा रेड क्रॉस बुशफायर अपील के लिए उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं।’

ट्रेंडिंग वीडियो