3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HOCKEY: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले राष्ट्रीय शिविर में शामिल होंगे यह 48 खिलाड़ी, नए कोच संभालेंगे जिम्मा

हॉकी इंडिया (एचआई) ने चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले आयोजित किए जा रहे 21 दिवसीय राष्ट्रीय शिविर के लिए भारतीय पुरुष दल की घोषणा कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 25 May 2018, 3:54 PM IST

Indian hockey coach Harendra Singh

HOCKEY: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले राष्ट्रीय शिविर में शामिल होंगे यह 48 खिलाड़ी, नए कोच संभालेंगे जिम्मा

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया (एचआई) ने शुक्रवार को चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले आयोजित किए जा रहे 21 दिवसीय राष्ट्रीय शिविर के लिए भारतीय पुरुष दल की घोषणा कर दी है। बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में 28 मई से आयोजित होने वाले इस शिविर में 48 खिलाड़ी प्रशिक्षण लेंगे। इन 48 खिलाड़ियों का चयन पिछले शिविर में शामिल हुए 55 खिलाड़ियों में से किया गया है। ऐसे में इस शिविर में ये सभी मुख्य कोच हरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन प्रशिक्षण करेंगे।


नए कोच के मार्गदर्शन में होगा प्रशिक्षण
इस मौके पर कोच हरेंद्र ने कहा, "पिछले शिविर में हमने मुख्य रूप से व्यक्तिगत खिलाड़ियों के कौशल को मजबूत करने पर ध्यान दिया था। इसके अलावा, गोल स्कोर करने और पेनाल्टी कॉर्नर को डिफेंड करने पर भी ध्यान दिया गया था।" कोच हरेंद्र ने कहा, "मेरा मानना है कि हमारे पास चैम्पियंस ट्रॉफी के चयन हेतु एक मजबूत खिलाड़ियों का दल है। यह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आखिरी संस्करण है। ऐसे में इसमें कोई शक नहीं है कि हम भी इतिहास रचना चाहेंगे।" कोच हरेंद्र को अभी जल्द ही हॉकी इंडिया ने भारतीय पुरुष टीम का कोच नियुक्त किया था। इससे पहले वह भारतीय महिला टीम के कोच रह चुके हैं। इसके साथ ही लखनऊ में आयोजित हुए जूनियर वर्ल्ड कप में उन्होंने भारतीय जूनियर टीम को विश्व विजेता बनाया था।

राष्ट्रीय शिविर के खिलाड़ियों की सूची :

गोलकीपर : पी.आर. श्रीजेश, सूरज कारकेरा, कृष्ण बहादुर पाठक, विकास दहिया, जगदीप दयाल, प्रशांत कुमार चौहान

डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह, गुरिंदर सिंह, वरुण कुमार, कोथाजीत सिंह , सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास, बीरेंद्र लाकड़ा, नीलम संजीप जेस, दीप्सान तिर्की, गुरजिंदर सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, अमित गौड़ा, आनंद लाकरा

मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह, चिंगलेनसाना सिंह कांग्जुम, सुमित, सिमरनजीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, हार्दिक सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, राज कुमार पाल, अमन मिराश तिर्की, धरमिंदर सिंह, मनप्रीत, विवेक सागर प्रसाद

फारवर्ड : एस.वी. सुनील, आकाशदीप सिंह, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, रमनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, सुमित कुमार, मोहम्मद उमर, अभारन सुदेव बेलिमाग्गा, मोहम्मद राहील मोउसीन, अरमान कुरैशी, सुखजीत सिंह, गगनदीप सिंह सीनियर, प्रदीप सिंह, महिंदरजीत सिंह।