scriptHOCKEY INDIA: CWG में खराब प्रदर्शन के बाद चुना गया नया कप्तान, ASIAN GAMES में दिलाएगा सोना | Patrika News
अन्य खेल

HOCKEY INDIA: CWG में खराब प्रदर्शन के बाद चुना गया नया कप्तान, ASIAN GAMES में दिलाएगा सोना

हॉकी इंडिया ने गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश को इस साल के अंत तक पुरुष हॉकी टीम का कप्तान घोषित किया है।

Apr 27, 2018 / 05:56 pm

Akashdeep Singh

PR SREEJESH TO LEAD INDIAN MENS HOCKEY TEAM IN ASIAN GAMES 2018
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया (एचआई) ने शुक्रवार को चोट से काफी समय बाद वापसी करने वाले गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश को इस साल के अंत तक पुरुष हॉकी टीम का कप्तान घोषित किया है। जबकि, रानी रामपाल साल के अंत तक महिला हॉकी टीम की कप्तान के पद पर बनी रहेंगी। एचआई की घोषणा के अनुसार, इस साल अगस्त में होने वाले एशियाई खेलों में श्रीजेश और रानी, अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व करते नजर आएंगे। कामनवेल्थ खेलों में भारत की महिला व पुरुष टीम दोनों ही मैडल जीतने में नाकामयाब रहे थे। भारतीय पुरुष टीम की कप्तानी मनदीप सिंह कर रहे थे।

श्रीजेश और रानी होंगे भारतीय हॉकी टीम के कप्तान
हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, “शानदार खिलाड़ी होने के अलावा, श्रीजेश और रानी की खिलाड़ियों के बीच अच्छी पहचान भी है। इन दोनों के नेतृत्व में टीम ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। हमारा मानना है कि श्रीजेश और रानी का अनुभव इस साल होने वाले महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में महिला और पुरुष टीमों को अच्छा प्रदर्शन करने में मदद देगा। वर्ष के अंत तक सभी टूर्नामेंटों के लिए कप्तान की घोषणा करने के पीछे का कारण दोनों टीमों में स्थिरता लाना है।”
श्रीजेश चोट के चलते हुए थे टीम से बहार
पिछले साल सुल्तान अजलान शाह कप के समय गोलकीपर श्रीजेश घुटने में चोट लगी थी। इस चोट ने हालांकि उन्हें हॉकी मैदान से दूर नहीं किया। 2016 से ही वह जूनियर हॉकी टीम के गोलकीपिंग मेंटर के रूप में काम कर रहे थे। उनके मार्गदर्शन में युवा गोलकीपर विकास दहिया और कृष्ण पाठक ने लखनऊ में हुए हॉकी जूनियर विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने विश्व कप का खिताब भी जीता।

शानदार नेतृत्व रहा है श्रीजेश का
श्रीजेश को 2016 में एफआईएच चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम के नेतृत्व का कार्यभार सौंपा गया था। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया था।इस साल जनवरी में हुए चार देशों के हॉकी टूर्नामेंट से श्रीजेश ने हॉकी मैदान पर वापसी की। उन्होंने इसमें शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय टीम को दूसरा स्थान हासिल हुआ।

रानी की बदौलत महिला हॉकी टीम टॉप 10 में
रानी की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप का खिताब जीता था। उनके नेतृत्व में महिला टीम ने विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान से ऊपर उठते हुए शीर्ष-10 में जगह बनाई। इसके अलावा, राष्ट्रमंडल खेलों में टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।

Home / Sports / Other Sports / HOCKEY INDIA: CWG में खराब प्रदर्शन के बाद चुना गया नया कप्तान, ASIAN GAMES में दिलाएगा सोना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो