अन्य खेल

कीर्ति आजाद के खिलाफ कोर्ट जाएगी हॉकी इंडिया

संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बत्रा ने कहा कि पूर्व क्रिकेटर डीडीसीए के साथ साथ हॉकी इंडिया पर भी बिना सबूतों के
आरोप लगाते रहते हैं

Feb 04, 2016 / 08:13 pm

जमील खान

kirti azad

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया (एचआई) और उसके अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निलंबित सांसद कीर्ति अजाद के खिलाफ मानहानी और आपराधिक मुकदमा दर्ज करने का फैसला किया है। एचआई प्रमुख ने कहा कि आजाद ने सारी हदें पार कर दी हैं और वह अपने बयानों से हॉकी के साथ साथ मेरी छवी को खराब कर रहे हैं, इसलिए अब समय आ गया है कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। एचआई ने इस बात की पुष्टि की कि आजाद के खिलाफ अगले हफ्ते दोनों मुकदमे दायर किए जाएंगे।


बत्रा आजाद के खिलाफ दस करोड़ का मुकदमा दर्ज करेंगे। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बत्रा ने कहा कि अपनी प्रेस कांफ्रेंसेस में पूर्व क्रिकेटर डीडीसीए के साथ साथ हॉकी इंडिया पर भी बिना सबूतों के आरोप लगाते रहते हैं। आजाद आरोप लगाते रहते हैं कि एचआई में भ्रष्टाचार है और अब हम चाहते हैं कि वह इन आरोपों को कोर्ट में साबित करें। बत्रा ने आगे कहा कि हम काफी समय से उनके आरोपों पर ध्यान नहीं दे रहे थे, लेकिन अब उनके आरोपों को और बर्दाशत नहीं किया जा सकता।

हॉकी इंडिया प्रमुख ने कहा कि आजाद हम पर बार बार भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगा रहे थे। हालांकि, हम लंबे समय से उनके आरोपों पर ध्यान नहीं दे रहे थे, लेकिन अब और नहीं। हम उन्हें कोर्ट में घसीटेंगे।

Home / Sports / Other Sports / कीर्ति आजाद के खिलाफ कोर्ट जाएगी हॉकी इंडिया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.