script

Rajiv Gandhi Khel Ratna Award के लिए Rohit Sharma समेत पांच खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश

locationनई दिल्लीPublished: Aug 19, 2020 07:41:08 am

राष्ट्रीय खेल चयन समिति में Cricketer Virendra Sehwag, Hockey Player Sardar Singh और पैरा एथलीट दीपा मलिक शामिल हैं।

4_players_recommended_for_rajeev_gandhi_khel_ratna.jpg

4 players recommended for Rajeev Gandhi Khel Ratna

नई दिल्ली : भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (Rajiv Gandhi Khel Ratna Award) के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति (National Sports Award Committee) ने टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma), एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat), टेबल टेनिस चैम्पियन मनिका बत्रा (Monika Batra), भ्रारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल (Indian Women Hockey Player Rani Rampal) और 2016 रियो पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन थंगावेलू (Mariappan Thangavelu) के नाम की सिफारिश की है।

चयन समिति में प्रमुख रूप से ये थे शामिल

चयन समिति में टीम इंडिया (Team India) के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Cricketer Virendra Sehwag), भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और शानदार मिडफील्डर सरदार सिंह (Hockey Player Sardar Singh) और रियो पैरालम्पिक खेलों में जैवेलीन थ्रो इवेंट में रजत पदक जीतने वाली दीपा मलिक (Olympic medalist Para athlete Deepa Malik) शामिल थीं। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार समिति की एक बैठक हुई। इस बैठक में खेल रत्न पुरस्कार के लिए इन पांच खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश की गई। विस्तृत रिपोर्ट का अब भी इंतजार है।

Indian Hockey Team कप्तान Manpreet Singh समेत चार खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, क्वारंटाइन में गए

इन पांचों की इसलिए की गई सिफारिश

रोहित शर्मा ने आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप 2019 (ICC ODI World Cup) में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 648 रन बनाए थे। वहीं विनेश इकलौती भारतीय महिला पहलवान हैं, जिन्होंने अब तक टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) के लिए क्वालिफाई किया है। विनेश 2019 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (World Wrestling Championship) की रजत पदक विेजेता हैं। वहीं महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मानिका 2018 में गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में दो स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसी साल आयोजित एशियन गेम्स (Asian Games) में भी कांस्य पदक जीता था। बत्रा को अभी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करना है। पैरालंपिक खिलाड़ी मरियप्पन विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics) में कांस्य पदक जीतकर अगले साल होने वाले टोक्यो पैरालंपिक खेलों (Tokyo Paralympic) के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं, जबकि रानी की अगुवाई में ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था।

समित इन पुरस्कारों का भी करेंगे चयन

राष्ट्रीय खेल चयन समिति राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड के अलावा द्रोणाचार्य अवार्ड (Dronacharya Award), अर्जुन अवार्ड (Arjun Award), ध्यानचंद अवार्ड (Dhayanchand Award), राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी-2020 (Maulana Abul Kalam Azad Trophy 2020) के लिए खिलाड़ियों का चयन करेगी।

National Sports Award 2020 : चयन समिति में Virendra Sehwag समेत इन दिग्गजों को किया गया शामिल

समिति में इन्हें भी दी गई है जगह

खेल समिति की अध्यक्षता सर्वोच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश मुकुंदकम शर्मा (Retired Supreme Court Justice Mukundakam Sharma) करेंगे। इन नामों के आवा इस समिति में खेल मंत्रालय की ओर से साई के महानिदेशक संदीप प्रधान, संयुक्त सचिव (खेल विकास) एलएस सिंह, टारगेट ओलम्पिक पोडियम स्कीम (TOPS) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमांडर राजेश राजागोपालन का नाम शामिल हैं। इसके अलावा खेल कमेंटेटर मनीष वाटाविया और पत्रकार आलोक सिन्हा तथा नीरू भाटिया को भी जगह दी गई है।

ये पुरस्कार हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति देते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो