अन्य खेल

विश्व अंडर-23 कुश्ती टूर्नामेंट में भारत को मिले दो रजत पदक

पिछले साल इस टूर्नामेंट में भारत को सिर्फ एक रजत पदक मिला था।

नई दिल्लीNov 04, 2019 / 10:51 pm

Mazkoor

बुडापेस्ट : हंगरी में चल रहे अंडर-23 विश्व कुश्ती टूर्नामेंट में भारत ने दो रजत पदक के साथ प्रतियोगिता का समापन किया। सोमवार को 97 किग्रा वर्ग में रवि राठी ने रेपचेज मुकाबले में कांस्य पदक के लिए कीर्गिस्तान के उजुर झुजुबेकोव को 3-1 से हराकर कांस्य पदक के लिए बेलारूस के दिमित्री कामिंस्की से भिड़ने का अधिकार पाया था। लेकिन रवि को कांस्य पदक मुकाबले में 0-8 से करारी हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ टूर्नामेंट में भारत का अभियान समाप्त हो गया।

इन्हें मिला पदक

इस टूर्नामेंट में भारत को दो रजत पदक मिले। पुरुषों के 61 किलोग्राम के फ्री स्टाइल वर्ग में रविंदर ने भारत को रजत दिलाया तो वहीं महिलाओं के 53 किलोग्राम ग्रीको रोमन स्पर्धा में पूजा गहलोत ने रजत पदक पर अपना नाम लिखाया।

बता दें कि भारत ने पिछले साल इस टूर्नामेंट में केवल एक पदक जीता था। साल 2018 में रवि कुमार दहिया ने भारत को रजत पदक दिलाया था।

Home / Sports / Other Sports / विश्व अंडर-23 कुश्ती टूर्नामेंट में भारत को मिले दो रजत पदक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.