scriptभारतीय एथलीट म्यूखा ने एशियन इंडोर एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण | Indian Athlete Mayookha Johny win gold medal in Asian Indore Athletics Championship | Patrika News

भारतीय एथलीट म्यूखा ने एशियन इंडोर एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण

Published: Feb 20, 2016 11:57:00 pm

एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंम्पियनशिप में भारतीय एथलीट म्यूखा जॉनी ने 6.35 मीटर की छलांग के साथ लंबी कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

Mayookha Johny

Mayookha Johny

दोहा। एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंम्पियनशिप में भारतीय एथलीट म्यूखा जॉनी ने 6.35 मीटर की छलांग के साथ लंबी कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। जबकि भारत की अन्य धाविका दुती चंद को 60 मीटर की दौड़ में कांस्य पदक मिला है। भारत का तीसरा पदक सुगंधा कुमारी ने महिलाओ की1500 मीटर की दौड़ में दिलाया। उन्होंने भारत के लिए कांस्य पदक जीता।

भारतीय एथलीट म्यूखा ने शुरू से ही दबदबा बनाते हुए 6.35 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में रजत पदक पर वियतनाम की बुई थी थाओ ने 6.30 मीटर की छलांग लगाकर कब्जा जमाया। जबकि कजाखिस्तान की ओलगा रिपाकोवा ने कांस्य पदक हासिल किया। ओलगा ने स्पर्धा में 6.22 मीटर की छलांग लगाई। इनके अलावा एक अन्य भारतीय एमए प्रजूशा 6.15 मीटर के साथ पांचवें स्थान हासिल किया।

दूसरी ओर भारत की अन्य धाविका दुती ने महिलाओं की 60 मीटर फर्राटा दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया है। भारतीय धाविका ने 7.37 सेकेंड का समय निकालकर यह पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में कजाखिस्तान की विक्टोरिया ज्याबकिना 7.27 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। दूसरे स्थान पर चीन की यूआन किकि (7.33) रहीं।

भारत को तीसरा पदक महिला 1500 मीटर दौड़ में मिला। सुगंधा कुमारी ने इस स्पर्धा में कांस्य जीता। शॉट पुट में मनप्रीत कौर 15.21 मीटर के साथ छठे स्थान पर रहीं। पेंटाथलॉन में सपना बरमन तीन इवेंट्स के बाद 3285 अंक के साथ दूसरे स्थान पर थीं।

पहला इवेंट 60 मीटर हर्डल का रहा जिसमें उन्होंने 8.85 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। शॉट पुट में 11.38 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इसके बाद लंबी कूद में उन्होंने 5.74 मीटर की छलांग लगाई। पुरुष वर्ग के ऊंची कूद में तेजस्विन शंकर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।








loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो