अन्य खेल

सुनामी ने छीना परिवार, आज हैं भारत की नंबर वन साइकलिस्ट

20 वर्षीय देबोराह महिलाओं के एलीट वर्ग में सभी इवेंट में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला साइकलिस्ट बन गई हैं।

Oct 09, 2015 / 11:24 am

शक्ति सिंह

deborah

नई दिल्ली। भारतीय साइकलिस्ट देबोराह ने ताइवान कप अंतरराष्ट्रीय क्लासिक प्रतियोगिता में ऎतिहासिक उपलब्घि हासिल कर ली। देबोराह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में कुल 5 पदक अपने नाम किए। 20 वर्षीय देबोराह महिलाओं के एलीट वर्ग में सभी इवेंट में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला साइकलिस्ट बन गई हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में एक स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य समेत कुल 5 पदक अपने नाम किए। उन्होंने पहला स्वर्ण पदक महिलाओं की स्प्रिंट रेस में जीता।

Home / Sports / Other Sports / सुनामी ने छीना परिवार, आज हैं भारत की नंबर वन साइकलिस्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.