scriptहॉकी : ओलंपिक टेस्ट इवेंट में न्यूजीलैंड ने भारत को 2-1 से चौंकाया | indian hockey team loose match against new zealand | Patrika News

हॉकी : ओलंपिक टेस्ट इवेंट में न्यूजीलैंड ने भारत को 2-1 से चौंकाया

locationनई दिल्लीPublished: Aug 18, 2019 09:22:35 pm

Submitted by:

Mazkoor

Olympic Test Event में आठवीं रैंकिंग पर काबिज न्यूजीलैंड भारत को हराकर पहले स्थान पर पहुंच गई है।

harmanpreet singh

टोक्यो : जापान में चल रहे ओलम्पिक टेस्ट इवेंट ( Olympic Test Event ) में भारतीय हॉकी टीम ( Indian Hockey Team ) को न्यूजीलैंड के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने इससे पहले मलेशिया को 6-0 से हराया था। रविवार को टोक्यो के ओई हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह ने इकलौता गोल किया।

तीन क्वार्टर तक भारत आगे

विश्व रैंकिंग में पांचवें नंबर की भारतीय टीम ने मैच में आक्रमक शुरुआत की। इसका फायदा भी भारत को मिला। ड्रैग फ्लिकर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दूसरे मिनट में ही मिले पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दाग कर न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिला दी थी। भारत ने अपनी इस बढ़ता को पहले तीन क्वार्टर तक बनाए रखा। इसके बाद भारत को फिर छठे मिनट में ही पेनाल्टी कॉर्नर मिल गया, लेकिन वह इसे भुना नहीं पाया। इसके बाद दूसरा और तीसरा क्वार्टर गोल रहित रहा।

ओलम्पिक टेस्ट इवेंट में भारत हॉकी टीम की शानदार जीत, मलेशिया को 6-0 से हराया

चौथे क्वार्टर में कीवी की जोरदार वापसी

चौथे क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने जोरदार वापसी की। विश्व रैंकिंग में आठवें नंबर की इस टीम ने अंतिम क्वार्टर में एक के बाद एक दो गोल दागकर मैच को अपने नाम कर लिया। कीवी टीम के लिए पहला गोल जैकब स्मिथ ने 47वें मिनट में किया और दूसरा तथा अंतिम गोल खेल के अंतिम मिनट में सैल लेन ने किया।

Video : हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का हिटलर ने भी माना था लोहा

भारत अंक तालिका में दूसरे स्थान पर

इस हार के बाद भारतीय टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर खिसक गई है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम पहले स्थान पर है। भारत को अपना अगला मैच मंगलवार को मेजबान जापान से खेलना है। यह इस टूर्नामेंट में भारत का अंतिम मैच है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो