scriptमहिला हॉकी: न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम ने जीत से किया आगाज, 4-0 से दी मात | Indian women's hockey team won first match of NZ tour with 4-0 | Patrika News

महिला हॉकी: न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम ने जीत से किया आगाज, 4-0 से दी मात

locationनई दिल्लीPublished: Jan 25, 2020 02:53:10 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

– भारत के लिए कप्तान रानी रामपाल ने दागे दो गोल
– धीमी शुरुआत लेकिन बाद में बेहतर हुआ मैच: मुख्य कोच सोर्ड मरिने

Indian women hockey team

Indian women hockey team

ऑकलैंड। भारत की सीनियर महिला हॉकी टीम ( Indian women hockey team ) ने न्यूजीलैंड दौरे ( New Zealand tour ) पर विजयी शुरुआत हुई है। टीम इंडिया ने शनिवार को न्यूजीलैंड डेवलपमेंट स्कॉड को 4-0 से मात दी है। भारत के लिए कप्तान रानी रामपाल ने दो गोल और शर्मिला तथा नमिता टोप्पो ने एक-एक गोल किया।

इस तरह बनाया मैच पर कब्जा

भारत के लिए पहला गोल रानी ने तीसरे क्वार्टर में किया। इसके बाद शर्मिला ने उसी क्वार्टर में गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। चौथे क्वार्टर में रानी ने एक और गोल दागा। वहीं, टीम के लिए आखिरी गोल नमिता ने किया।

धीमी शुरुआत लेकिन बाद में बेहतर हुआ मैच: मुख्य कोच सोर्ड मरिने

भारतीय टीम के मुख्य कोच सोर्ड मरिने ने मैच के बाद कहा, ‘मैच की शुरुआत में हम उतने बेहतर नहीं थे, लेकिन इसके बाद टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल करने के कई मौके बनाए।’ उन्होंने कहा, ‘आखिरी दो क्वार्टर में न्यूजीलैंड की टीम ने हम पर दबाव बनाने की कोशिश की। इसके बावजूद हम अपने अटैक के साथ सकारात्मक रहे।’

कब है अगले दो मैच?

भारतीय महिला हॉकी टीम अब 27 और 29 जनवरी को न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ मुकाबले में उतरेंगी। इसके बाद वह चार फरवरी को ब्रिटेन से और फिर अगले दिन मेजबान न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो