scriptमहिला हॉकी : जापान को हराकर भारत एशिया कप फाइनल में, चीन से होगा खिताबी मुकाबला | Indian Womens Team reached in final of the 9th asia cup | Patrika News

महिला हॉकी : जापान को हराकर भारत एशिया कप फाइनल में, चीन से होगा खिताबी मुकाबला

locationनई दिल्लीPublished: Nov 03, 2017 05:09:04 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

महिला हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम ने मेजबान जापान को मात देते हुए फाइनल का टिकट पक्का किया।

female hockey team
नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप में यह साबित कर दिखाया कि वो पुरुषों के मुकाबले बीस है। अपने अब तक के अजेय सफर को आज भी जारी रखते हुए महिला हॉकी टीम ने मेजबान जापान को 4-2 से मात दिया। जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने पुरुषों की टीम के बाद फाइनल में पहुंचने का कारनामा किया। बता दें कि हाल ही में भारतीय पुरुष टीम ने फाइनल में मलेशिया को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। विश्व कप में महिलाओं का सफर पुरुषों की तुलना में इस कारण बीस है कि पुरुष टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक मैच ड्रा खेला था। जबकि महिला टीम अपने सभी मुकाबलों में जीती है। अब फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला चीन से होगा। चीन ने कोरिया को 3-2 से मात दिया।
https://twitter.com/hashtag/AsiaCup2017?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

भारत ने शुक्रवार को यहां जारी हीरो महिला हॉकी एशिया कप टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। उसने सेमीफाइनल में जापान को 4-2 से हराया। भारत ने गुरुवार को क्वार्टर फाइनल मैच में कजाकिस्तान को 7-1 से मात देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था, वहीं जापान ने मलेशिया को 2-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी।

भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में केवल एक बार खिताबी जीत हासिल की है। उसने 2004 में अपनी मेजबानी में जापान को 1-0 से मात देकर खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम ने चौथी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। 1999 में उसे अपनी मेजबानी में फाइनल में दक्षिण कोरिया के हाथों 2-3 की हार मिली थी। हालांकि, वह 2004 में इस खिताब को जीतने में कामयाब रहा।

साल 2009 में बैंकॉक में आयोजित हुए टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन चीन ने 5-3 से मात देकर उसके हाथों से खिताब छीन लिया। उधर, चीन की टीम दक्षिण कोरिया को हराकर फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। उसने कोरिया को 3-2 से हराया। 6 नवम्बर को होने वाले फाइनल में भारत और चीन का सामना होगा। अब भारत के सामने 2009 की हार का हिसाब चुकाने का मौका है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो