6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ड्रीम-11 से जुड़ा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ, चार साल तक चलेगी यह साझेदारी

हॉकी के प्रशंसकों को इससे अपनी पसंदीदा हॉकी टीम को चुनने का अनूठा मौका मिलेगा।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Nov 29, 2018

hockey ground

ड्रीम-11 से जुड़ा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ, चार साल तक चलेगी यह साझेदारी

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने भारत के गेमिंग प्लेटफॉर्म 'ड्रीम-11' के साथ साझेदारी की घोषणा की है। एफआईएच द्वारा गुरुवार को जारी इस घोषणा में कहा गया है कि यह साझेदारी चार साल तक के लिए है। यह पहली बार है कि एफआईएच ने हॉकी मैचों के लिए किसी गेमिंग प्लेटफॉर्म के साथ हाथ मिलाया है। हॉकी के प्रशंसकों को इससे अपनी पसंदीदा हॉकी टीम को चुनने का अनूठा मौका मिलेगा।


ड्रीम-11 आधिकारिक कार्यक्रमों पर काम करेगी-
इस चार साल की साझेदारी में 'ड्रीम-11' एफआईएच की प्रतियोगिताओं से जुड़े आधिकारिक कार्यक्रमों पर काम करेंगे। इसमें एफआईएच प्रो लीग (2019-22), एफआईएच सीरीज फाइनल्स (2019 और 2021), पुरुष और महिला ओलम्पिक क्वालीफायर (2019), पुरुष एवं महिला जूनियर विश्व कप (2021), महिला एवं पुरुष विश्व कप (2022) शामिल हैं।


हॉकी के खेल से अधिक लोग जुड़ेंगे-
इस साझेदारी की घोषणा करते हुए एफआईएच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थिएरी वेल ने कहा, "मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि 'ड्रीम-11' एफआईएच के वैश्विक साझेदार के रूप में शामिल हुआ है और यह अगले चार वर्षो तक हमारी प्रतियोगिताओं के संबंधित कार्यक्रमों पर काम करेगा। इस साझेदारी से अधिक से अधिक लोग हॉकी के खेल से जुड़ेंगे।"


हॉकी के काल्पनिक मैदान की शुरुआत-
इस मौके पर 'ड्रीम-11' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह संस्थापक हर्ष जैन ने खुशी जताते हुए कहा कि यह वैश्विक स्तर पर हॉकी के काल्पनिक मैदान के निर्माण की शुरुआत है।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग