scriptबड़ी ख़बरः आईओसी के सदस्य के तौर पर नरिंदर बत्रा का नाम प्रस्तावित | IOA president Narinder Dhruv batra name proposed for IOC member | Patrika News

बड़ी ख़बरः आईओसी के सदस्य के तौर पर नरिंदर बत्रा का नाम प्रस्तावित

Published: May 23, 2019 04:27:31 pm

Submitted by:

Manoj Sharma Sports

बत्रा के अलावा नौ अन्य लोगों का नाम भी प्रस्तावित।
इस संबंध में 26 जून को होगी वोटिंग।
भारतीय ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष हैं बत्रा।

Narinder Dhruv Batra

नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ ( आईओए ) के अध्यक्ष नरिंदर धुव्र बत्रा ( Narinder Dhruv Batra ) का नाम अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक संघ ( आईओसी ) के सदस्य के तौर पर प्रस्तावित किया गया है। आईओसी ने गुरुवार को बत्रा का नाम अपने कार्यकारी बोर्ड में शामिल करने के लिए प्रस्तावित किया है। इस संबंध में वोटिंग 26 जून को की जाएगी।

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष बत्रा उन 10 लोगों में शामिल है जिनका नाम बोर्ड के लिए प्रस्तावित किया गया है।

हॉकी इंडिया ने बत्रा का नाम आईओसी के सदस्य के तौर पर प्रस्तावित होने पर उन्हें बधाई दी है। एचआई के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने एक बयान में बत्रा को बधाई देते हुए कहा, “भारतीय खेल में बेहतरीन योगदान देने वाले शख्स को यह सम्मान मिलना गर्व की बात है।”

अहमद ने कहा “एक और जहां भारतीय खेल नई ऊंचाइयां छू रहे हैं वहीं बत्रा के नाम का आईओसी के कार्यकारी बोर्ड के लिए प्रस्तावित होना देश के लिए अच्छी बात होगी। मैं उन्हें शुभकामाएं देता हूं।”

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो