अन्य खेल

ओलम्पिक आंदोलन में भारत के साथ है आईओसी : बाक

कार्यकारी बोर्ड के नवनियुक्त सदस्यों के अलावा राष्ट्रीय खेल महासंघों और राज्य ओलम्पिक संघों के अधिकारियों से मुलाकात की।

नई दिल्लीApr 19, 2018 / 04:43 pm

Siddharth Rai

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) अध्यक्ष थॉमस बाक ने गुरुवार को भारतीय ओलम्पिक आंदोलन के महत्वपूर्ण साझीदारों (स्टेकहोल्डर्स) के साथ मुलाकात की। इस दौरान बाक ने कहा कि ओलम्पिक आंदोलन में आईओसी पूरी तरह भारत के साथ है। बाक की अध्यक्षता में भारत पहुंचे आईओसी प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) कार्यकारी बोर्ड के नवनियुक्त सदस्यों के अलावा राष्ट्रीय खेल महासंघों और राज्य ओलम्पिक संघों के अधिकारियों से मुलाकात की।
भारत वैश्विक ओलम्पिक आंदोलन मे अभी भूमिका को सशक्त करना चाहता है और बाक की अध्यक्षता वाले आईओसी प्रतिनिधिमंडल के इस दौरे से उसके इन प्रयासों को बल मिलेगा।

बाक ने इस सम्बंध में सभी साझीदारों के साथ अपना ²ष्टिकोण साझा किया। बाक ने कहा कि उनका सपना भारत जैसे देशों को सशक्त बनाना, जिससे कि वे आने वाले समय में बहु-खेल आयोजनों (मल्टीपल डिसिप्लीन स्पोटिर्ंग इवेंट्स) की मेजबानी कर सकें।
बाक ने कहा, “भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए), राष्ट्रीय खेल महासंघों, राज्य ओलम्पिक संघों और एथलीटों के साथ हमारी काफी उपयोगी बातचीत हुई। भारत के लिए उनका जुनून और समर्पण शानदार है और आईओसी इस बात से सहमत है कि अगर इन सभी ने अपनी प्रतिभा और संसाधनों को मिलाते हुए अच्छा काम किया तो आने वाले समय में भारत अहम अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों के मेजबान को तौर पर सामने आ सकता है।”
आईओए अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा ने आईओसी और ओसीए से मिले समर्थन एवं सहयोग को लेकर संतोष जाहिर किया। बत्रा ने कहा, “मैं थॉमस बाक को धन्यवाद देते हूं कि उन्होंने इस अहम दौरे में भारत के लिए इतनी आत्मीय बातें कीं। भारत में ओलम्पिक आंदोलन शुरू करने और इस दिशा में लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में आईओसी प्रतिनिधिमंडल द्वारा सुझाए गए रोडमैप निश्चित तौर पर हमारे लिए फायदेमंद होंगे। हम आशा करते हैं कि इन सुझावों पर अमल करते हुए हम भारत को एशियाई खेल और ओलम्पिक जैसे अहम खेल आयोजनों के लिए तैयार करते हुए एक महत्वपूर्ण वैश्विक खेल आयोजन स्थल के तौर पर विकसित कर सकेंगे। “
साल 2013 में आईओसी अध्यक्ष बनने के बाद से बाक का यह दूसरा भारत दौरा है। इससे पहले वह साल 2015 में भारत पहुंचे थे। बाक हालांकि पहली बार आईओए के नवनियुक्त बोर्ड सदस्यों के साथ रूबरू हुए।
दिन के दूसरे पहर में बाक और उनके साथ आया प्रतिनिधिमंडल 5-ए साइड इक्जीबिशन हॉकी मैच देखने के बाद रात्रि भोज में शामिल होगा। इस दौरान बाक भारत के लिए ओलम्पिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से मिलेंगे।

Home / Sports / Other Sports / ओलम्पिक आंदोलन में भारत के साथ है आईओसी : बाक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.