scriptISSF World Championship: जुड़वा भाईयों का धमाल, भारत को मिले दो और स्वर्ण पदक | ISSF World Championship: Twin brothers of Chandigarh won gold | Patrika News

ISSF World Championship: जुड़वा भाईयों का धमाल, भारत को मिले दो और स्वर्ण पदक

locationनई दिल्लीPublished: Sep 13, 2018 03:46:39 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

चांगवान में जारी आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में आज भारत के दो युवा जुड़वा शूटरों ने भारत को स्वर्ण पदक हासिल किया है।

shooting

ISSF World Championship: जुड़वा भाईयों का धमाल, भारत को मिले दो और स्वर्ण पदक

नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया के चांगवान में जारी आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में गुरुवार को भारत को दोहरी स्वर्णिम सफलता मिली। भारत की इस सफलता में खास बात यह रही कि भारत को मिले दोनों स्वर्ण पदकों में जुड़वा भाईयों का बड़ा योगदान रहा। भारत के खाते में आए ये दोनों स्वर्ण पदक 25 मीटर पिस्टल मेन जूनियर स्पर्धा से आए। भारत के लिए इस स्पर्धा के एकल वर्ग में 16 साल के निशानेबाज उदयवीर सिद्धू ने सोना जीता, वहीं टीम स्पर्धा में भी भारत के यूवा शूटरों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

एकल वर्ग में उदयवीर की जीत-
उदयवीर ने 25 मीटर पिस्टल मेन जूनियर की एकल स्पर्धा के फाइनल में कुल 587 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। उन्हें प्रिसीशन में 291 और रैपिड में 296 अंक मिले। इस स्पर्धा का रजत पदक अमेरिका के हैनरी टर्नर ने हासिल किया। उन्हें कुल 584 अंक मिले। इसके अलावा, दक्षिण कोरिया के ली जेकयून को 582 अंकों के साथ कांस्य पदक मिला।

टीम स्पर्धा में भी मिला गोल्ड-
एकल वर्ग से इतर टीम स्पर्धा में भी भारतीय टीम को स्वर्ण पदक हासिल हुआ। टीम वर्ग में उदयवीर सिद्दू, विजयवीर सिद्धू और राजकुमार सिंह ने कुल 1736 अंक हासिल किए और पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण जीता। चीन की टीम इस स्पर्धा में 1730 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही और रजत पदक पर कब्जा जमाया, वहीं 1721 अंकों के साथ दक्षिण कोरिया ने कांस्य पदक हासिल किया।

जुड़वा भाई है उदयवीर और विजयवीर-
स्वर्ण पदक हासिल करने वाले भारतीय युवा शूटर उदयवीर सिद्दू और विजयवीर सिद्दू जुड़वा भाई हैं। मूलत: हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के रहने वाले उदयवीर और विजयवीर ने हाल के दिनों में अपने प्रदर्शन का लोहा अलग-अलग देशों में मनवाया है। चंडीगढ़ के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल-16 में पढ़ने वाले विजयवीर और उदयवीर सिद्धू ने इससे पहले चेक रिपब्लिक में भी कई पदकों पर निशाना साधा था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो