scriptनिशानेबाजी विश्व कप में भारत के मैराज ने जीता रजत पदक | Mairaj Ahmad Khan got silver at ISSF World cup | Patrika News
अन्य खेल

निशानेबाजी विश्व कप में भारत के मैराज ने जीता रजत पदक

स्वीडन के मार्कस स्वेनसोन से 2-1 से मिली मात के कारण मैराज स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए

Apr 26, 2016 / 10:41 am

कमल राजपूत

Mairaj Ahmad Khan

Mairaj Ahmad Khan

रियो डी जेनेरियो। अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में यहां ओलम्पिक शूटिंग सेंटर के डियोडोरो पार्क में रविवार को भारत के मैराज अहमद खान ने पुरुषों की स्कीट प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। स्वीडन के मार्कस स्वेनसोन से 2-1 से मिली मात के कारण मैराज स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए। वहीं, इटली के टमारो कासांद्रो ने कांस्य पदक जीता।

इससे पहले क्वालीफाइंग दौर में 125 में से 122 निशाने लक्ष्य पर साधे और वह छह शीर्ष निशानेबाजों में दूसरे स्थान पर रहे। 13 वर्ष पहले करियर की शुरुआत करने वाले मैराज का यह अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इस क्रम में मैराज भारत के लिए स्कीट प्रतियोगिता में पहली बार विश्व कप पदक जीता है। विश्व कप में 88 देशों में से करीब 23 देशों के प्रतिभागियों ने 15 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरआईए) के अध्यक्ष रनिंदर सिंह ने कहा, मैं खेल में मैराज की ²ढ़ता और प्रतिबद्धता को सलाम करता हूं। यह केवल निशानेबाजों के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी एथलीटों के लिए एक उदाहरण हैं, जो खेल जगत में कुछ कर दिखाने की ख्वाहिश रखते हैं।

रनिंदर ने इस उपलब्धि के लिए भारत के स्कीट कोच एनियो फाल्को का शुक्रिया अदा भी किया, जिन्होंने निशानेबाजों की कमियों को उनकी ताकत में बदला। मैराज को रियो ओलम्पिक में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हुए रनिंदर ने कहा, मैराज को शुभकामनाएं और एक प्रशासक के रूप में इस परिणाम से में और भी आश्वस्त हो गया हूं।


Home / Sports / Other Sports / निशानेबाजी विश्व कप में भारत के मैराज ने जीता रजत पदक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो