scriptमनिका ने रचा इतिहास | Manika Batra among the top 100 in the world table tennis rankings | Patrika News
अन्य खेल

मनिका ने रचा इतिहास

भारतीय टेबल टेनिस को एक नया मुकाम देते हुए मनिका बत्रा ने ताजा विश्व टेबल टेनिस रैंकिंग में 98 स्थान हासिल किया। ऐसा करने वाली मनिका पिछले 30 साल के इतिहास में शीर्ष 100 में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।

Dec 04, 2016 / 11:01 am

manika batra

manika batra

नई दिल्ली। भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने विश्व टेबल टेनिस रैंकिंग में शीर्ष 100 में शामिल होकर एक नया इतिहास रचा। मनिका इस मौजूदा रैंकिंग में 98 स्थान पर हैं। इसके साथ ही मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन मनिका पिछले 30 साल के इतिहास में शीर्ष 100 में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बनीं।

 इससे पहले 113वें स्थान पर काबिज भारत की इस टॉप पिंग पांग खिलाड़ी ने कहा था कि मुझे विश्व रैंकिंग में शीर्ष 100 खिलाड़ियों में शामिल होना है। यही मेरा लक्ष्य है। दिल्ली की 21 वर्षीया मनिका रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं हैं।

मनिका ने रियो ओलंपिक में हारकर बाहर होने से पहले 60वीं विश्व वरीय पोलैंड की खिलाड़ी कताजीना ग्रिबॉस्क को कड़ी टक्कर दी थी। मनिका चेक गणराज्य ओपन में मौमा दास के साथ मिश्रित युगल वर्ग के सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में सफल रहीं। इससे पहले इन दोनों की जोड़ी बुल्गारिया ओपन के क्वॉर्टर फाइनल तक पहुंची। मनिका ने मलेशिया में आयोजित हुए विश्व टेबल टेनिस चैंपियशिप 2016 में भारतीय महिला टीम की ओर से खेलते हुए स्वर्ण पदक भी जीता।

Home / Sports / Other Sports / मनिका ने रचा इतिहास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो