scriptकुश्ती : विश्व कैडेट विजेता मनीषा को चन्दगीराम गोल्ड कप में स्वर्ण पदक | manisha won gold medal at chandgiram gold cup | Patrika News

कुश्ती : विश्व कैडेट विजेता मनीषा को चन्दगीराम गोल्ड कप में स्वर्ण पदक

locationनई दिल्लीPublished: Mar 19, 2018 05:54:02 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

वर्ल्ड कैडेट कुश्ती की चैंपियन और हिसार की निवासी मनीषा ने मास्टर चंदगीराम गोल्ड कप कुश्ती के सातवें संस्करण में स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया।

wrestling

नई दिल्ली। वर्ल्ड कैडेट कुश्ती की चैंपियन और हिसार की निवासी मनीषा ने मास्टर चंदगीराम गोल्ड कप कुश्ती के सातवें संस्करण में अपनी ख्याति के अनुकूल शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 52 किलो वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया। इसके अलावा, पुरुषों के 97 किलो का स्वर्ण चंदगीराम अखाड़े के भारतीय शैली के पारंगत पहलवान आसिफ अहमद ने हासिल किया। महिलाओं के 52 किलो वर्ग के फाइनल में मनीषा ने गीतांजली अखाड़े की दीप्ति को हराया, वहीं आसिफ ने पीर सिलाना के सुमित गुलिया को हराकर खिताबी जीत हासिल की।

96 किलो वर्ग में 15-19 आयुवर्ग वर्ष का खिताब अनिल मान अखाड़े के आकाश ने जयवीर अखाड़े के मोहित को हराकर हासिल किया। महिलाओं का 62 किलो का खिताब महावीर अखाड़े की अंकुश ने प्रेमनाथ अखाड़े की शैलजा का हारकर अपने नाम किया। अंकुश विश्व कैडेट कुस्ती में कांस्य पदक विजेता है। 11 से 14 वर्ष के आयुवर्ग के 65 किलो वर्ग में प्रताप स्कूल खरखोदा के अनिल ने चौधरी चरण सिंह केंद्र के सागर कुमार को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

इसके अलावा, 15 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के 55 में देवी सिंह अखाड़े की प्रतिभा ने राकेश अखाड़े की नेहा को हराकर खिताब जीता। इस आयु वर्ग के 46 किलोग्राम में मास्टर चन्दगीराम अखाड़े के तालिब और 57 किलोग्राम ग्रको रोमन में विजय पाल अखाड़े के संतोष भानु ने स्वर्ण पदक जीते।

महिलाओं के 65 किलोग्राम में 11 से 14 आयुवर्ग में दीपिका ने, 35 किलोग्राम में 8 से 10 आयुवर्ग में आर्य व्यायामशाला के आर्यन ने, 55 किलोग्राम में 8 से 10 आयुवर्ग में मास्टर चन्दगीराम अखाड़े के राहुल ने, 66 किलोग्राम में 15 से 19 आयुवर्ग में जयवीर अखाड़े के अजय ने, 60 किलोग्राम में 15 से 19 आयुवर्ग में छत्रसाल के आशीष सहरावत और 74 किलोग्राम वर्ग में जयवीर अखाड़े के तेजवीर सिंह यादव स्वर पदक जीते।

एमसीडी-उत्तर की महापोर प्रीति अग्रवाल ने इस अवसर पर मास्टर चन्दगीराम व्यामशाला के सुधार के लिए घोषणा की। मास्टर चन्दगीराम ट्रस्ट के अध्यक्ष आर पी सिंह, जे. के. प्रोडेक्शन के रोहित चौधरी, शिवा जेम्स के शाहिल सराफए अर्जुन पुरस्कार विजेता कृपाशंकर बिश्नोई ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये। भारत केसरी जगदीश कालीरमन अपने पिता मास्टर चन्दगीराम की याद में यह दंगल हर आयोजित करते है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो