scriptखेल सम्मान 2018: खेल रत्न, अर्जुन अवार्ड और द्रोणार्चाय अवार्ड से सम्मानित होगे ये खिलाड़ी और कोच, देखें पूरी LIST | Mirabai Chanu and Virat to get Rajiv Gandhi Khel Ratna, see full list | Patrika News

खेल सम्मान 2018: खेल रत्न, अर्जुन अवार्ड और द्रोणार्चाय अवार्ड से सम्मानित होगे ये खिलाड़ी और कोच, देखें पूरी LIST

locationनई दिल्लीPublished: Sep 20, 2018 04:39:28 pm

Submitted by:

Siddharth Rai

प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो ने अपने ट्वीट में इन दोनों खिलाड़ियों को दिए जाने वाले अवार्ड की तारीख की घोषणा की है। इसके अलावा द्रोणाचार्य अवार्ड, अर्जुन अवार्ड, ध्यानचंद अवार्ड, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी से सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की भी घोषणा की है।

modi

खेल सम्मान 2018: खेल रत्न, अर्जुन अवार्ड और द्रोणार्चाय अवार्ड से सम्मानित होगे ये खिलाड़ी और कोच, देखें पूरी LIST

नई दिल्ली। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और महिला भारत्तोलक मीरबाई चानू के नाम की सिफारिश राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए की गई है। अब इस बात की पुष्टि प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी है। प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो ने अपने ट्वीट में इन दोनों खिलाड़ियों को दिए जाने वाले अवार्ड की तारीख की घोषणा की है। इसके अलावा द्रोणाचार्य अवार्ड, अर्जुन अवार्ड, ध्यानचंद अवार्ड, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी से सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की भी घोषणा की है।

इन खिलाड़ियों को भी मिलेगा अवार्ड –
इस कार्यक्रम में मुख्य अवार्ड राजीव गांधी खेल रत्न है जो सिर्फ विराट कोहली और मीराबाई चानू को दिया जाएगा। ये अवार्ड 25 सितम्बर को भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द द्वारा दिए जाएंगे। इन दोनों के अलावा मीराबाई चानू के कोच विजय शर्मा और ऋषब पंत के कोच तारक सिन्हा और द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इतना ही नहीं हिमा दास, नीरज चोपड़ा, सिक्की रेड्डी, स्मृति मंधना, मनप्रीत सिंह, मनिका बत्रा और रोहन बोपन्ना को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

सबसे बड़ा सम्मान है खेल रत्न –
भारत में खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है – राजीव गांधी खेल रत्न। इस सम्मान से उसी खिलाड़ी को सम्मानित किया जाता है जिसका पिछले एक साल में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा हो। प्रत्येक साल दिये जाने वाले इस सम्मान के लिए हर एक साल अलग-अलग खेलों के स्टार परफॉर्मरों के नाम की अनुशंसा की जाती है। इस साल इस सम्मान के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के नाम का सिफारिश की गई थी।

दोनों की उपलब्धियां है खास-
बता दें कि विराट कोहली और मीराबाई चानू दोनों ने पिछले साल अपने-अपने क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। बता दें कि मीराबाई चानू ने पिछले साल दिसंबर में वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में देश को 22 साल के बाद स्वर्ण पदक दिलाया था। इसके बाद चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वहीं दूसरी ओर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पिछले दिनों में अलग-अलग देशों में अपने बल्ले की धाक जमाई है। घरेलू सीरीज में रन बनाने के साथ-साथ कोहली का बल्ला दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड टूर के दौरान भी जमकर बोला। इसका फायदा उन्हें रैंकिंग में भी मिला। वो आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले भारतीय बल्लेबाज बने।

क्या है राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान-
राजीव गांधी खेल रत्न भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। इस पुरस्कार को भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है। इस पुरस्कार मे एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और 7.5 लाख रुपय पुरुस्कृत व्यक्ति को दिया जाता है। यदि विराट कोहली को यह सम्मान मिलता है तो वे इस सम्मान को पाने वाले भारत के तीसरे क्रिकेटर होंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी को ये सम्मान मिल चुका है।

राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान
विराट कोहली (क्रिकेट)
मीराबाई चानू (भारोत्तोलन)

द्रोणचार्य अवार्ड
तारक सिन्हा (क्रिकेट) लाइफटाइम
क्लरेंस लोबो (हॉकी) लाइफटाइम
जीवन कुमार शर्मा (जुडो) लाइफटाइम
बी. आर बिंदु (एथलेटिक्स) लाइफटाइम
विजय शर्मा (भारोतत्लोन)
सुबेदार चेनानंदा कोडप्पा ( बॉक्सिंग)
ए. श्रीनिवासा राव (टेबल टेनिस)
सुखदेव सिंह पन्नु (एथलेटिक्स)
अर्जुन अवार्ड
नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स)
नायब सुबेदार जिन्सन जॉनस (एथलेटिक्स)
हीमा दास (एथलेटिक्स)
सिक्की रेड्डी (बैडमिंटन)
सुबेदार सतीश कुमार (बॉक्सिंग)
स्मृति मंधाना (क्रिकेट)
शुंभकर शर्मा (गोल्फ)
मनप्रीत सिंह (हॉकी)
सविता देवी (हॉकी)
कर्नल रवि राठौड़ (पोलो)
राही सारनोबत (शूटिंग)
अंकुर मित्तल (शूटिंग)
श्रेयसी सिंह (शूटिंग)
मनिका बत्रा (टेबल टेनिस)
जी. साथियान (टेबल टेनिस)
रोहन बोपन्ना (टेनिस)
सुमित (कुश्ती)
पुजा कादियान (वुशु)
अंकुर धामा (एथलेटिक्स)
मनोज सरकार (पारा बैडमिंटन)
ध्यानंचद्र अवार्ड
सत्यदेव प्रसाद (तीरदांजी)
भरत कुमार छेत्री (हॉकी)
बॉबी एलॉसिंस (एथलेटिक्स)
चौगुले धातु दत्तात्रेय (कुश्ती)

अवार्ड के अलावा मिलेगा पैसा –
बता दें मैडल के अलावा राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों को 7.5 लाख रूपए मिलेंगे। इतना ही नहीं द्रोणाचार्य अवार्ड, अर्जुन अवार्ड और ध्यानचंद अवार्ड से सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों और कोच को 5 लाख रूपए मिलेंगे और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार विजेता और मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी से सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों को 10 लाख रूपए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो