scriptरन फॉर यूनिटी में इन खिलाड़ियों ने भी की शिरकत | Patrika News
अन्य खेल

रन फॉर यूनिटी में इन खिलाड़ियों ने भी की शिरकत

7 Photos
6 years ago
1/7
सरदार पटेल की जंयती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाता है। मुख्य आयोजन राजधानी दिल्ली में होता है। जहां अलग-अलग पेशों के दिग्गज जुटते है। इस साल आयोजित हुए प्रोग्राम में हजारों लोगों के साथ कई दिग्गज भी जुटे।
2/7
सरदार पटेल न केवल देश के पहले गृहमंत्री थे, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन में भी उन्होंने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। इनकी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। 1875 में आज ही के जन्में सरदार पटेल ने आजादी के तुरंत बाद देश में कई सुधारवादी कदमों को लागू करवाया।
3/7
राजधानी दिल्ली में आज आयोजित हुए इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने लोगों को शपथ भी दिलवाई। प्रोग्राम में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। सुबह-सुबह लोगो की जुटी भीड़ कार्यक्रम की सार्थकता को बताने को काफी है।
4/7
प्रोग्राम में कई खिलाड़ी भी शामिल हुए। खेल की दुनिया से प्रोग्राम में शिरकत करने वालों में क्रिकेटर सुरेश रैना, हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह, वेट लिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी के साथ-साथ जिमनास्ट दीपा करमाकर भी मौजूद रही।
5/7
इस दौरान खिलाड़ियों ने खेल मंत्री और देश के पूर्व निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौर के साथ ग्रुप फोटो भी खिचवाई।
6/7
प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने खिलाड़ियों के साथ रन फॉर यूनिटी को झंडी दिखाकर रवाना किया।
7/7
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित भी किया।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.