scriptप्रो हॉकी लीग : बेल्जियम ने भारत को 3-2 से हराकर शीर्ष स्थान पर कायम, भारत दूसरे पर | Pro Hockey League Belgium beat India 3-2 to hold top position | Patrika News

प्रो हॉकी लीग : बेल्जियम ने भारत को 3-2 से हराकर शीर्ष स्थान पर कायम, भारत दूसरे पर

locationनई दिल्लीPublished: Feb 09, 2020 08:30:18 pm

Submitted by:

Mazkoor

इस मैच में भारत की ओर से विवेक सागर प्रसाद और अमित रोहिदास ने एक-एक गोल दागा, जबकि बेल्जियम के तीन खिलाड़ी गोल दागने में सफल रहे।

Belgium beat India hockey

Belgium beat India hockey

भुवनेश्वर : विश्व नंबर-1 बेल्जियम ने भारत दौरे पर शानदार वापसी करते हुए रविवार को कलिंगा स्टेडियम में खेले गए एफआईएच प्रो हॉकी लीग के अपने दूसरे मैच में भारत को 3-2 से मात दी। इससे पहले खेले गए मैच में भारत ने बेल्जियम को 2-1 से हराया था।

प्रो लीग में चौथी जीत

बेल्जियम की एफआईएच प्रो हॉकी लीग के छह मैचों में यह चौथी जीत है। अब उसके 14 अंक हो गए हैं और वह शीर्ष पर कायम है। भारत की चार मैचों में यह पहली हार है और उसके आठ अंक है। अंक तालिका में भारत दूसरे स्थान पर काबिज है।

दूसरे मिनट में ही बेल्जियम ने ली बढ़त

बेल्जियम ने मैच में अच्छी शुरूआत की और दूसरे मिनट में ही एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स के गोल की मदद 1-0 की बढ़त बना ली। हालांकि इसके आठ सेकेंड बाद ही विवेक सागर प्रसाद के गोल से भारत ने मुकाबला 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम ने एक बार फिर धमाकेदार शुरुआत की और डी केर्पेल की गोल की मदद से 17वें मिनट में एक बार फिर बढ़त हासिल कर ली। लेकिन अगले ही मिनट में भारत ने एक बार फिर काउंटर अटैक कर मैच 2-2 से बराबर कर दिया। यह गोल भारत की ओर से अमित रोहिदास ने किया। लेकिन 25वें मिनट में मेक्सीमे प्लेनेवेएक्स के बेहतरीन गोल की मदद से पहले हाफ की समाप्ति तक बेल्जियम ने 3-2 की बढ़त कायम कर ली।

दूसरे हाफ में बढ़त कायम रखी

इसके बाद दूसरे हाफ यानी तीसरे क्वार्टर के 33वें मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉनर्र मिला, लेकिन हरमनप्रीत इसका फायदा नहीं उठा पाए। भारत ने फिर 45वें मिनट में भी पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन यह भी जाया गया। चौथे क्वार्टर में बेल्जियम की टीम को दो मिनट तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा, लेकिन भारतीय टीम इसका भी फायदा उठाकर बराबरी का गोल नहीं दाग पाई। अंपायर ने अगस्टीन को ग्रीन कार्ड दिखाया था। इस कारण वह दो मिनट के लिए मैदान से बाहर थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो