scriptप्रो कुश्ती लीग : ओलंपिक पदक विजेता पहलवानों पर होंगी निगाहें | Pro Wrestling League: Olympic medalist wrestlers will focus | Patrika News

प्रो कुश्ती लीग : ओलंपिक पदक विजेता पहलवानों पर होंगी निगाहें

Published: Dec 22, 2016 09:28:00 am

Submitted by:

57 किलोग्राम भार वर्ग में ओलंपिक और विश्व चैंपियन व्लादीमिर
खिनचेंगाशिविली और 75 किलोग्राम भार वर्ग में विश्व चैंपियन कनाडा की एरिका
वीब मुख्य आकर्षण होंगी।

Sakshi Malik

Pro Wrestling League Season-2 Will Be Started On 2nd January, Delhi Hosted All Matches

नई दिल्ली। प्रो कुश्ती लीग में इस बार दो ओलंपिक चैंपियनों सहित कुल 18 ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के मौजूदा पदक विजेता मुख्य आकर्षण होंगे। साथ ही साथ महाद्वीपीय खेलों के नौ मौजूदा चैंपियनों पर भी सबकी नजरें रहेंगी। यह लीग दो जनवरी से दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।

ज्यादा आकर्षक होगी यह लीग
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि यह सीजन पिछली बार से भी ज्यादा आकर्षण होगा। यहां भारतीय पहलवानों को ज्यादा कड़े मुक़ाबलों से गुजरना पड़ेगा। यह अनुभव भविष्य में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनके काम आएगा। उन्होंने कहा कि इस बार 57 किलोग्राम भार वर्ग में ओलंपिक और विश्व चैंपियन व्लादीमिर खिनचेंगाशिविली और 75 किलोग्राम भार वर्ग में विश्व चैंपियन कनाडा की एरिका वीब मुख्य आकर्षण होंगी।

रियो पदक विजेता दिखाएंगे दमखम
स्वीडन की सोफिया मैटसन (53 किलो) और जेनी फ्रेनसन (75 किलो), बुल्गारिया की एलित्सा यानकोवा (48 किलो), अजरबेजान के जैब्रिएल हसानोव (74 किलो), ट्यूनीशिया की मारवा अमरी (58 किलो) और साक्षी मलिक (58 किलो) रियो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता हैं। इस तरह रियो के कुल 11 पदक विजेताओं पर सबकी निगाहें रहेंगी।

लंदन ओलंपिक विजेता भी दावेदार
इसके अलावा लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता लीवान लोपेज (74 किलो) जैसे अनुभवी पहलवान भी होंगे। 70 किलो में कुर्बानालिऊ के अलावा व्लादीमिर (57 किलो) के रूप में दो विश्व चैंपियन होंगे जबकि अब्दुसलाम गाडिसोव (70 किलो), सोफिया मैटसन (53 किलो), ओडुनायो (53 किलो), वैसलिसा मारत्राल्यूक (75 किलो) और एरडेनबायर बेखबायर (57 किलो) ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता हैं।

9 मह़ाद्वीपीय चैंपियन होंगे शामिल
साथ ही साथ कुल नौ महाद्वीपीय खेलों के चैंपियन भी मैदान में होंगे जिनमें बेकत्रोद अब्दुरखनोव (70 किलो), जैब्रिएल हसानोव (74 किलो), अब्दुसलोम गाडिसोव (97 किलो), रेनेरिस सलास पेरेत्र (97 किलो), कैस्टिलो हिडाल्गो कैरोलिना (48 किलो), मारिया स्टैडनिक (48 किलो), सोफिया मैटसन (53 किलो), वैसेलिसा मारत्राल्यूक (75 किलो), ओडुनायो (53 किलो) शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो