scriptPWL-3 : मुंबई का आखिरी लीग मुकाबला पंजाब से आज, साक्षी मलिक के लिए कड़ा इम्तहान | pwl-3: mumbai maharathi vs punjab royals preview | Patrika News

PWL-3 : मुंबई का आखिरी लीग मुकाबला पंजाब से आज, साक्षी मलिक के लिए कड़ा इम्तहान

locationनई दिल्लीPublished: Jan 21, 2018 04:39:53 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

प्रो रेसलिंग लीग में आज मुंबई महारथी का सामना पंजाब रॉयल्स से होना है। इसमें साक्षी के प्रदर्शन पर सबकी निगाहे होगी।

sakshi

नई दिल्ली। प्रो रेसलिंग लीग सीजन-3 में सोमवार का दिन मुंबई महारथी के लिए काफी अहम है। आज मुंबई की टक्कर पंजाब रॉयल्स से होनी है। मुंबई के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला होगा। मुंबई महारथी को आगे की दौर में जाने के लिए आज का मुकाबला जीतना हर हाल में जरूरी है। साथ ही मुंबई पर अच्छे अंतर से जीत हासिल करने का भी दबाव होगा। मुंबई महारथी और पंजाब रॉयल्स के बीच का यह अहम मुकाबला सोमवार को शाम सात बजे राजधानी दिल्ली के सीरीफोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। इस मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण साक्षी मलिक का मुकाबला है। उनके सामने वर्ल्ड चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता लातविया की पहलवान अनास्तसिजा होंगी।अनास्तसिजा ने पिछले मुकाबले में गीता फोगट को 14-2 और सरिता को 7-0 के एकतरफा अंतर से हरा चुकी हैं।

अन्य मुकाबलों में भी होगी कड़ी टक्कर

इसके बाद, दूसरी बड़ी टक्कर यूरोपीय चैम्पियन इलियास बेकबुलातोव और ओलिम्पिक चैम्पियन सोसलान रामोनोव के बीच होगी। दोनों पहलवान रूस से हैं और एक-दूसरे की ताकत से वाकिफ हैं। इसके अलावा 50 किलो में मुंबई की सीमा और पंजाब की निर्मला देवी के बीच मुकाबले में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है। सीमा तेजी से उभरती पहलवान हैं, जबकि निर्मला के पास अधिक अनुभव है। हेलन मारूलिस को हराकर सबको चौंकाने वाली पूजा ढांडा का एक और इम्तिहान ओडुनायो से होगा।

क्या कहते है दोनों टीमों के मालिक

पंजाब टीम के को-ओनर धर्मपाल राठी ने कहा कि हम दूसरी टीमों का सम्मान करने की नीति पर आज भी चल रहे हैं। इस मुकाबले में आपको एक-दो उलटफेर देखने को मिल सकते हैं। मुंबई महारथी के सह-मालिकमूलचंद शेरावत ने कहा कि हमारी टीम में देसी और विदेशी खिलाड़ियों के बीच बहुत अच्छा तालमेल है। हमें विश्वास है कि इस आखिरी बाधा में हमारे खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो