scriptसुनील गावस्कर और सुभाष घई ने किया सलमान को सर्पोट | Rio Controversy: Sunil Gavaskar and Subhash Ghai Supports to Salman | Patrika News

सुनील गावस्कर और सुभाष घई ने किया सलमान को सर्पोट

Published: Apr 27, 2016 05:19:00 pm

गावस्कर ने कहा, सलमान को रियो ओलंपिक का सद्भावना दूत नियुक्त करने में उन्हें कुछ गलत नजर नहीं आता है

Sunil gavaskar

Sunil gavaskar

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सलमान खान को रियो ओलंपिक को गुडविल एंबेसडर बनाने जाने का समर्थन किया है। गावस्कर के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई बड़ी फिल्में देने वाले डायरेक्टर सुभाष घई और पूर्व हॉकी खिलाड़ी देवेश चौहान ने सलमान को सर्पोट किया है।

गावस्कर ने कहा, सलमान को रियो ओलंपिक का सद्भावना दूत नियुक्त करने में उन्हें कुछ गलत नजर नहीं आता है। पूर्व कप्तान ने आईपीएल को उदाहरण देते हुए कहा कि इस खेल में बॉलीवुड हस्तियों के जुडऩे से काफी फायदा हुआ है। उन्होंने कहा, सलमान जैसा बड़ा स्टार ओलंपिक में भ्भारतीय दल के साथ जुड़ता है तो निश्चित रूप से टीम को इसका फायदा मिलेगा।



यह पूछने पर कि खिलाडय़िों को अपने प्रचार के लिए बॉलीवुड सितारों की जरूरत क्यों है, गावस्कर ने कहा, ‘आप मुझे ऐसे खिलाड़ी का नाम बताइए जिसे पूरे देश में या देश से बाहर सलमान से अधिक पहचाना जाता है। शायद उनमें से सिर्फ कुछ लोग। लेकिन ओलंपिक खेल काफी देशों में खेले जाते हैं जहां कई भारतीय खिलाडय़िों को अच्छी तरह पहचाना भी नहीं जाता लेकिन भारतीय फिल्में पूरी दुनिया में दिखाई जाती हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टरों में शुमार सुभाष घई ने सलमान को भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने ओलम्पिक खेलों में भारत का सद्भावना राजदूत नियुक्त करने का फैसला का स्वागत किया है। घई ने अपने फेसबुक अकांउट पर अपने विचारों को साझा करते हुए लिखा, सलमान निश्चित तौर पर ओलम्पिक में हिस्सा लेने और प्रत्येक खेल में पदक जीतने के लिए युवाओं को प्रेरित कर सकते हैं। इसकी सराहना की जानी चाहिए। गौरतलब है कि ओलम्पिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त, मिल्खा सिंह सहित खेल जगत के कई दिग्गजों ने इस फैसले की आलोचना की थी।

ओलम्पिक खेलों में दो बार भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके व अर्जुन एवार्ड से सम्मानित पूर्व गोल कीपर देवेश चौहान ने भ्भी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को रियो ओलम्पिक खेलों का ब्रांड एम्बेस्डर बनाये जाने के कदम को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि सलमान खान की लोकप्रियता का फायदा खेलों को मिलेगा। परंतु सलमान खान के साथ किसी भी बड़े खिलाड़ी को ब्रांड एम्बेस्डर बनाया जाता तो और बेहतर होता। एक अन्य हॉकी खिलाड़ी रजनीश मिश्रा ने भी सलमान को ब्रांड एम्बेस्डर बनाये जाने का स्वागत किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो