scriptकॉमनवेल्थ शूटिंग: सत्येंद्र के स्वर्ण, संजीव के रजत से खत्म हुआ भारतीय अभियान | Satyendra gets gold Sanjeev ends with silver | Patrika News

कॉमनवेल्थ शूटिंग: सत्येंद्र के स्वर्ण, संजीव के रजत से खत्म हुआ भारतीय अभियान

Published: Nov 06, 2017 08:43:51 pm

Submitted by:

Kuldeep

कॉमनवेल्थ शूटिंग में भारत ने जीते कुल 20 पदक

Satyendra gets gold Sanjeev ends with silver

नई दिल्ली। सत्येंद्र ङ्क्षसह के पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पद्र्धा में स्वर्ण और संजीव राजपूत के रजत पदक सहित भारत ने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन सोमवार को समाप्त हुई कॉमनवेल्थ निशानेबाजी प्रतियोगिता में अपना अभियान छह स्वर्ण सहित 20 पदकों के साथ समाप्त किया। भारत ने एक सप्ताह चली इस प्रतियोगिता में छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक जीते। इनमें एक स्वर्ण और एक रजत शॉटगन स्पद्र्धाओं से आए, जबकि बाकी राइफल और पिस्टल स्पद्र्धाओं में मिले। सत्येंद्र और संजीव के अलावा चैन ङ्क्षसह ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पद्र्धा में आठ निशानेबाजों के लिए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। सत्येंद्र 1162 के स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में दूसरे नंबर पर थे। उन्होंने प्रोन में 400 में से 394 का स्कोर कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

अनुभवी निशानेबाज संजीव राजपूत 1158 के स्कोर के साथ तीसरे नंबर पर थे। चैन ङ्क्षसह का भी इतना ही स्कोर था, लेकिन कम टेन होने के कारण वह चौथे नंबर पर रहे। फाइनल में सत्येंद्र ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई। राजपूत ने 45 शॉट के फाइनल में मुकाबला नजदीकी रखा। सत्येंद्र 454.2 के स्कोर के साथ स्वर्ण जीतने में कामयाब रहे। राजपूत का स्कोर 453.3 रहा। चैन ङ्क्षसह शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद पिछड़ते चले गए। ऑस्ट्रेलिया के डेन सैम्पसन को कांस्य पदक मिला। पुरुष ट्रैप स्पद्र्धा में बिरेनदीप सोढी ने छह निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने क्वालिफिकेशन में 125 में से 118 का स्कोर किया और पांचवें स्थान पर रहे। सोढी को फाइनल में पहुंचने के बाद चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।

अनीष भारद्वाज और नीरज कुमार ने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया था।
रविवार को अनीष भारद्वाज और नीरज कुमार ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में क्रमश: रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया था।इनके अलावा भारत ने शॉटगन स्पर्धा में एक स्वर्ण और एक रजत भी अपने नाम किया था। रैपिड फायर पिस्टल के फाइनल में छह खिलाड़ियों में से तीन भारत के थे। अनीष और नीरज के अलावा ओलम्पियन गुरप्रीत सिंह भी पदक की दौड़ में थे, लेकिन वह पांचवें स्थान पर रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो