scriptएशियाई स्तर पर सफलता को बड़े टूर्नामेंटों में दोहराने का समय :सविता पूनिया | Savita Punia says time to replicate asia success in big events | Patrika News

एशियाई स्तर पर सफलता को बड़े टूर्नामेंटों में दोहराने का समय :सविता पूनिया

locationनई दिल्लीPublished: May 21, 2021 08:19:35 pm

उपकप्तान और गोलकीपर सविता पूनिया का कहना है कि एशियाई स्तर पर मिलने वाली सफलता को टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े टूर्नामेंटो में दोहराने का।

women_inidan_hockey_team.jpg

 

नई दिल्ली। उपकप्तान और गोलकीपर सविता पूनिया (Savita) का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Women Hockey Team) ने खुद मजबूत दावेदार के रूप में पेश किया है। हमने अपने आक्रमण पर मेहनत की है और अच्छी रफ्तार से खेल रहे हैं। टीम में काफी सकारात्मक बदलाव आए हैं। फिटनेस का स्तर भी बेहतर हुआ है। अब समय आ गया है एशियाई स्तर पर मिलने वाली सफलता को टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े टूर्नामेंटो में दोहराने का।

यह भी पढ़ें—धनश्री वर्मा के बाद मुश्किल दौर से गुजर रहे युजवेंद्र चहल का छलका दर्द, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों में एक स्वर्ण (1982) , दो रजत (1998 और 2018) और तीन कांस्य (1986, 2006, 2014) जीते हैं। इसके अलावा भारत ने एशिया कप में दो स्वर्ण (2004 और 2017), दो रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। भारतीय महिला टीम ने 2018 में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी भी जीती थी।

यह भी पढ़ें— विकेट के पीछे महेन्द्र सिंह धोनी की गाइडेंस को मिस करते हैं कुलदीप यादव

सविता ने कहा, ‘हमने एशियाई स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इन टूर्नामेंटों में अच्छा खेलने से खिलाड़ियों खासकर युवाओं में बड़े टूर्नामेंटों में अच्छे प्रदर्शन का मनोबल बढ़ा है। मुझे लगता है कि हम बड़ी उपलब्धियों के लिए तैयार हैं।’ गोलकीपर सविता ने कहा कि टीम ने पिछले तीन साल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो