scriptमहिला निशानेबाज ने लगाया कोच पर कुछ ऐसा आरोप, मच गई खलबली | Shooter alleging rape his coach | Patrika News

महिला निशानेबाज ने लगाया कोच पर कुछ ऐसा आरोप, मच गई खलबली

Published: Dec 04, 2016 01:36:00 pm

Submitted by:

दोनों साई की शूटिंग रेंज में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए अभ्यास करते थे। ये दोनों रिलेशनशिप में थे और इस खिलाड़ी कोच ने महिला खिलाड़ी से शादी करने का वादा भी किया था।

rape2

rape2

नई दिल्ली। एक भारतीय महिला निशानेबाज ने अपने कोच पर बलात्कार का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। राष्ट्रीय स्तर की इस खिलाड़ी ने कहा कि उसके कोच ने उसका बलात्कार किया। खिलाड़ी ने बताया कि बलात्कार से पहले उसने उसे सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीने के लिए दिया और जब वह बेहोश हो गई तो वह उसके साथ यह घिनौना कृत्य किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला खिलाड़ी ने पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि वह आरोपी को दो साल से ज्यादा समय से जानती है। वह दोनों स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) की शूटिंग रेंज में नैशनल चैंपियनशिप के लिए अभ्यास करते थे। आरोपी प्रतियोगिताओं की तैयारी के साथ साथ इस महिला खिलाड़ी को कोचिंग देने का काम भी करता था। दोनों रिलेशनशिप में थे और खिलाड़ी कोच ने महिला खिलाड़ी से शादी करने का वादा भी किया था।

हाल में इस महिला के जन्मदिन के अवसर पर यह कोच उसे बधाई देने के लिए चाणक्यपुरी स्थित उसके घर पर आया था। महिला के मुताबिक इस मौके पर कोच ने नशीला पदार्थ मिलाकर उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद महिला बेहोश हो गई और आरोपी ने उसका रेप किया। महिला खिलाड़ी के मुताबिक इस घटना के बाद आरोपी ने उसके फोन कॉल का जवाब देना बंद कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो