अन्य खेल

Undertaker ने WWE से लिया संन्यास, Mumbai Indians ने यूं दी विदाई

Undertaker पहली बार 1989 में विश्व चैम्पियनशिप रेसलिंग में आए थे। 1990 में वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन के साथ अनुबंध किया।

नई दिल्लीJun 23, 2020 / 12:24 pm

Mazkoor

Undertaker retires from WWE

नई दिल्ली : डब्लूडब्लूई (WWE) फाइट में लीजेंड्स के तौर पर पहचाने जाने वाले अंडरटेकर (Undertaker) ने करीब तीन दशक बाद डब्लूडब्लूई रिंग को अलविदा कह दिया है। डेडमैन (Deadman) के नाम से मशहूर अंडरटेकर अपने प्रशंसकों में काफी लोकप्रिय हैं और इनके प्रशंसक पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। डब्लूडब्लूई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अंडरटेकर के संन्यास की सूचना दी। उन्होंने इस खबर के साथ #ThankYouTaker हैशटैग का इस्तेमाल किया है।

 

https://twitter.com/hashtag/ThankYouTaker?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
निशानेबाज Pournima Zanane का 42 साल की उम्र में कैंसर से निधन, भारत को दिला चुकी हैं कई गौरवशाली पल

वापसी का कोई इरादा नहीं

अंडरटेकर का आखिरी मैच रेसलमैनिया 36 में था। इस मुकाबले में उनकी भिड़ंत रेसलर एजे स्टाइल्स (AJ Styles) के खिलाफ थी। इस मैच में जीत हासिल कर उन्होंने संन्यास की घोषणा की। अंडरटेकर ने कहा कि तीन दशक के अपने दबदबे वाले करियर को खत्म करने का यह सही वक्त है। उन्होंने अपनी कहा कि वह उनके करियर का आखिरी मुकाबला था। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह रिंग में डब्लूडब्लूई के चेयरमैन विंस के कहने पर दोबारा वापसी करेंगे तो उन्होंने कहा कि यह तो वक्त ही बताएगा। साथ में यह भी कहा कि इमरजेंसी में वह इस पर विचार कर सकते हैं। फिलहाल ऐसा कोई इरादा नहीं है।

1990 में आए थे डब्लूडब्लूई में

अंडरटेकर पहली बार 1989 में विश्व चैम्पियनशिप रेसलिंग (WCW) में आए थे। 1990 में वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन (WWF, अब WWE) के साथ अनुबंध किया। डब्लूडब्लूई में आते ही उन्होंने उस वक्त के स्टार हल्क होगन को मात दी। रेसलमैनिया (Wrestlemania) में उनका रेकॉर्ड 25-2 का है। दो दशक तक वह रेसलमैनिया में 21-0 के रिकॉर्ड के साथ अपराजेय थे। उनके इस जीत के सिलसिले को ब्रोक लैसनर ने तोड़ा था। अंडरटेकर कुछ फिल्में और अमरीकी टीवी शो भी कर चुके हैं।

चीन से खेल सामान का अचानक नहीं किया जा सकता बहिष्कार

 

https://twitter.com/hashtag/ThankYouTaker?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

मुंबई इंडियंस ने भी दी विदाई

अंडरटेकर के संन्यास पर चार बार की आईपीएल (IPL) विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की डब्लूडब्लूई बेल्ट (WWE Belt) के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ’30 लेजेंड्री ईयर्स’। इसके साथ ही उन्होंने #ThankYouTaker हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है।

Home / Sports / Other Sports / Undertaker ने WWE से लिया संन्यास, Mumbai Indians ने यूं दी विदाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.