scriptPro Wrestling League : मुंबई की विनेश ने रोका हरियाणा का विजय रथ | vinesh beat haryana hammers by 4-3 in pro wrestling league | Patrika News
अन्य खेल

Pro Wrestling League : मुंबई की विनेश ने रोका हरियाणा का विजय रथ

विनेश ने गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के महिलाओं के 53 किलोग्राम भारवर्ग के मैच में हरियाणा की सीमा को 12-2 से मात दे अपनी टीम की जीत एक मैच पहले ही सुनिश्चित कर दी।

Jan 25, 2019 / 11:21 am

Siddharth Rai

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट की जीत के दम पर मुंबई महारथी ने गुरुवार को प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के चौथे सीजन में हरियाणा हैमर्स को 4-3 से मात देकर उसके विजयी रथ को रोक दिया। विनेश ने गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के महिलाओं के 53 किलोग्राम भारवर्ग के मैच में हरियाणा की सीमा को 12-2 से मात दे अपनी टीम की जीत एक मैच पहले ही सुनिश्चित कर दी।

इसके बाद महत्वहीन रह गए अंतिम मुकाबले (57 किलोग्राम भारवर्ग) में हरियाणा के वल्र्ड अंडर-23 चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता रवि कुमार ने पूरा दमखम लगाते हुए मुंबई महारथी के यूरोपियन अंडर-23 चैम्पियन इब्रागिम इल्येसोव को 13-9 से हराकर टीम के लिए सांत्वना जीत हासिल की। इससे पहले दिन के पहले मैच में (65 किलोग्राम भारवर्ग) मुंबई के हरफूल ने हरियाणा हैमर्स के रजनीश को 5-2 से हराकर अपनी टीम को शुरुआती अंक दिलाया।

 

vinesh

यूरोपीय चैम्पियनशिप की कांस्य पदकधारी तात्याना अमेल्चेनको ने अगला मुकाबला आसानी से जीतकर हरियाणा को बराबरी दिलाई। अजरबैजान की पहलवान ने महिलाओं के 62 किलोग्राम भारवर्ग में मुंबई की शिल्पी यादव को 16-0 से रौंद डाला। अगला मैच पुरुषों के 86 किलोग्राम भारवर्ग का था जहां हरियाण के अली शाबानोव के सामने मुंबई के दीपक पूनिया थे। अली ने यह मैच ने 4-3 से जीत हरिायाणा को 2-1 से आगे कर दिया।

यूरोपियन चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता जेनेथ नेमेत ने मुंबई को 2-2 की बराबरी दिलाई। इस हंगरियन पहलवान ने महिलाओं के 76 किलो भारवर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदकधारी किरन को 6-4 से हराया। अगला मुकाबला पुरुष वर्ग में 125 किलोग्राम भारवर्ग का था जहां मुंबई के बैत्सीव व्लादिसिएव ने हरियाणा के एलेक्जेंडर खोत्सिनिवस्की को 6-2 से हराकर मुंबई को 3-2 से आगे कर दिया। विनेश ने अपना मैच जीत मुंबई की बढ़त 4-2 कर जीत तय कर दी। आखिरी मुकाबला हरियाणा ने जीता जो हार का अंतर ही कम कर सका

Home / Sports / Other Sports / Pro Wrestling League : मुंबई की विनेश ने रोका हरियाणा का विजय रथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो