अन्य खेल

वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप में विनेश फोगाट के हाथ लगी निराशा

जापानी रेसलर के आगे बेबस नजर आई विनेश फोगाट

Sep 17, 2019 / 02:49 pm

Manoj Sharma Sports

कजाकिस्तान। एशियाई खेलों में भारत की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट को विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में मंगलवार को हार झेलनी पड़ी। दो बार की विश्व चैम्पियन जापान की मायू मुकाइदा ने विनेश के खिलाफ 7-0 से जीत दर्ज की और अगले दौर में जगह बनाई।

जापानी खिलाड़ी ने पिछले साल बुडापेस्ट में हुए विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि, प्रतियोगिता की शुरुआत जीत के साथ की थी। महिलाओं के 53 किग्रा भार वर्ग में विनेश ने पहले मुकाबले में रियो ओलम्पिक की पदक विजेता स्वीडन की सोफिया मैटसन को 13-0 के बड़े अंतर से शिकस्त दी थी।

मैटसन ने 2016 में रियो में हुए ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक हासिल किया था। रैफरी ने टेकनिकल सुपरियोरिटी के आधार पर 25 वर्षीय विनेश को विजेता घोषित किया था। विनेश अब 50 किग्रा से अब 53 किग्रा भार वर्ग में रिंग में उतरती हैं। पिछले कुछ माह में विनेश का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने यासर डागु, पोलैंड ओपन और स्पेन ओपन में स्वर्ण पदक जीते हैं।

Home / Sports / Other Sports / वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप में विनेश फोगाट के हाथ लगी निराशा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.