script16 महीने के बाद विनेश फोगाट की वापसी, राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में जीता फ़ोल्ड मेडल | Patrika News
अन्य खेल

16 महीने के बाद विनेश फोगाट की वापसी, राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में जीता फ़ोल्ड मेडल

55 किग्रा वर्ग के मुकाबले में विनेश फोगाट ने ज्योति को हराने में दो मिनट से भी कम समय लिया। विनेश ने पिछले वर्ष अगस्त में घुटने की सर्जरी कराई थी और उसके बाद दिसंबर में ही ट्रेनिंग पर वापस लौट आईं थी। वहीं एक अन्य मुकाबले में 2021 विश्व चैंपियनशिप और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता अंशू मलिक ने महिलाओं के 59 किग्रा वर्ग के खिताब पर कब्जा किया।

Feb 05, 2024 / 08:08 am

Siddharth Rai

vinesh.png

Vinesh Phogat, National Wrestling Championship: दो बार की विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता विनेश फोगाट ने 16 महीने के लंबे अंतराल के बाद मैट पर वापसी करते हुए रविवार को राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में महिलाओं की 55 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में ज्योति को हरा कर स्वर्ण पदक जीता।

55 किग्रा वर्ग के मुकाबले में विनेश फोगाट ने ज्योति को हराने में दो मिनट से भी कम समय लिया। विनेश ने पिछले वर्ष अगस्त में घुटने की सर्जरी कराई थी और उसके बाद दिसंबर में ही ट्रेनिंग पर वापस लौट आईं थी। वहीं एक अन्य मुकाबले में 2021 विश्व चैंपियनशिप और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता अंशू मलिक ने महिलाओं के 59 किग्रा वर्ग के खिताब पर कब्जा किया।

उन्होंने चार बार की एशियाई पदक विजेता सरिता मोर को 8-3 से हराया। 2010 एशियाई चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली निर्मला ने 50 किग्रा वर्ग का खिताब हासिल करने के लिए अंडर -23 एशियाई चैंपियन नीलम को हराया।

Hindi News/ Sports / Other Sports / 16 महीने के बाद विनेश फोगाट की वापसी, राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में जीता फ़ोल्ड मेडल

ट्रेंडिंग वीडियो