scriptये कामसूत्र नहीं, दुनिया के सबसे शातिर खेल का वो LOGO है, जिसपर मचा है बवाल | world chess championship 2018 controversial logo viral | Patrika News

ये कामसूत्र नहीं, दुनिया के सबसे शातिर खेल का वो LOGO है, जिसपर मचा है बवाल

locationनई दिल्लीPublished: Dec 21, 2017 06:16:45 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

कामसूत्र की एक मुद्रा जैसी दिखनी वाली यह तस्वीर एक खेल के विश्व प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का लोगो है।

नई दिल्ली। इस खबर के साथ जो तस्वीर दी गई है, उसे देख कर आपके मन में कामसूत्र की याद सहज ही ताजा हो गई होगी। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यह कामसूत्र की तस्वीर नहीं है। दरअसल यह तस्वीर एक खेल टूर्नामेंट का logo है। जिसका आयोजन अगले साल होना है। ये लोगो जिस खेल का है, उसे दुनिया का सबसे शातिर खेल समझा जाता है। जिसे खेलने के लिए दिमागी रूप से काफी सजग रहने की जरूरत पड़ती है। फिलहाल यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बहस के केंद्र में है। इस पर आलोचना के तीखे वार के साथ-साथ समर्थन के मंद स्वर भी सुनाई पड़ रहे हैं।

 

chess logo

क्या है इस तस्वीर की हकीकत
यह तस्वीर विश्व शतरंज चैंपियनशिप का logo है। शतरंज के बारे में आप जानते ही है कि इसे दिमागी रूप से सबसे कठिन खेल समझा जाता है। इसके खिलाड़ियों के लिए मजबूत डील-डौल और बेहतर फिटनेस से पहले तेज-तर्रार दिमाग का होना पहली अनिवार्यता मानी जाती है। अगले साल 11 से 30 नवंबर के बीच लंदन में खेले जाने वाले वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के लोगो को हाल ही में सार्वजनिक किया गया है। जिस पर काफी बवाल मचा है।

दुनिया भर में तीखी प्रतिक्रिया
यह लोगो शतरंज टूर्नामेंट से ज्यादा कामसूत्र की याद दिलाता है। इस तस्वीर को लेकर पूरी दुनिया में तीखी प्रतिक्रिया हुई है। चेस के तमाम ग्रैंड मास्टर इसके खिलाफ ट्वीट करके अपनी नाराजगी जता रहे हैं। भारतीय चेस मास्कर विश्वनाथन आनंद ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

देखें क्या कहा विश्वनाथन आनंद ने

 

https://twitter.com/vishy64theking/status/943417921954390016?ref_src=twsrc%5Etfw

आखिर क्या है तस्वीर का माजरा
इस लोगो में दो इंसानों को एक-दूसरे से इस कदर जुड़ा हुआ दिखाया गया है जैसा आमतौर पर कामसूत्र की मुद्रा में दिखाया जाता है। दोनों इंसानों के बीच में चेस बोर्ड रखा हुआ है। इसमें एक इंसान अपनी बाजी चलता हुआ दिख रहा है। जबकि दूसरा अपनी बाजी हाथ में लेकर साथी खिलाड़ी को दिखा रहा है।

 

https://twitter.com/theworldchess?ref_src=twsrc%5Etfw

पोल्गर ने भी जताई आपत्ति
मशहूर अमेरीकी ग्रैंडमास्टर सुसैन पोल्गर ने इस लोगो पर कड़ी आपत्ति जताते हुए ट्वीट किया है। पोल्गर ने कहा कि मैं आयोजकों से गुजारिश करती हूं कि इस लोगो को बदलकर कोई ऐसा लोगो बनायें जो स्तरीय, आकर्षक, तमीजदार, मार्केटिंग के योग्य हो और सबसे जरूरी है कि वो ऐसा हो, जिस पर दुनिया भर का चेस समुदाय गर्व कर सके।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो