scriptभाजपा का दामन थामेंगे पहलवान योगेश्वर दत्त, चुनाव लड़ने की अटकलें हुईं तेज | Wrestler Yogeshwar Dutt will join BJP may contest elections | Patrika News

भाजपा का दामन थामेंगे पहलवान योगेश्वर दत्त, चुनाव लड़ने की अटकलें हुईं तेज

locationनई दिल्लीPublished: Sep 26, 2019 09:04:21 am

Submitted by:

Mazkoor

हरियाणा विधानसभा का चुनाव 21 अक्टूबर को होगा, जबकि मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।

yogeshwar_dutt.jpeg

नई दिल्ली : हरियाणा में बस अब चुनाव होने ही वाले हैं। इससे पहले भारत को विश्व स्तर पर कई पदक दिलाने वाले ओलंपियन योगेश्वर दत्त भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर हरियाणा विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा थिंक टैंक को उम्मीद है कि अगर योगेश्वर दत्त भाजपा में शामिल होकर चुनाव लड़ते हैं तो उसे काफी फायदा हो सकता है, क्योंकि इस ओलंपियन की राज्य में अच्छी साख है।

युवाओं के रोल मॉडल हैं योगेश्वर

हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। भाजपा की नजर राज्य में दो तिहाई से ज्यादा सीटें जीतने पर लगी है। इसके लिए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व राज्य के जिले-जिले में बैठकें कर रहा है। इस रणनीतिक बैठक में यह बात भी उभर कर आई कि राज्य के युवाओं में योगेश्वर काफी लोकप्रिय हैं। यहां के युवा उन्हें रोल मॉडल की तरह देखते हैं। ऐसे में वह पार्टी ज्वाइन कर लेते हैं तो भाजपा को बड़ा फायदा पहुंच सकता है।

पार्टी स्टार प्रचारक की लिस्ट में भी कर सकती है शामिल

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 22 सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है, लेकिन भाजपा ने अभी तक अपनी पहली लिस्ट भी जारी नहीं की है। वह इस महीने के अंत तक अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकता है। इससे पहले यह उम्मीद है कि एक बड़ा समारोह कर भाजपा योगेश्वर दत्त के पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दे। इसके बाद वह उन्हें स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी जगह दे सकता है।

21 अक्टूबर को है चुनाव

बता दें कि हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होना निश्चित हुआ है। मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को खत्म हो रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो